एमपी बीजेपी के नए अध्यक्ष की दौड़ से बाहर हुए पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा; सिंधिया की मीटिंग के बाद चर्चाएं तेज

Updated on 13-02-2025 12:20 PM
भोपाल: सिविल एविएशन और स्टील विभाग के केंद्रीय मंत्री और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष के लिए आखिरी दांव चल दिया है। अब कुछ ही दिनों में प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान संभव है। बुधवार रात भोपाल पहुंचे सिंधिया ने तीन प्रमुख नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद चर्चा चल पड़ी है कि एमपी के पूर्व मंत्री और पूर्व दतिया विधायक डॉ. नरोत्तम मिश्रा भाजपा अध्यक्ष नहीं बनाए जाएंगे।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रात को भोपाल पहुंचे और सबसे पहले नरोत्तम मिश्रा के आवास पर जाकर मुलाकात की। इसके बाद सिंधिया मध्यप्रदेश के राजस्व विभाग के मंत्री करण सिंह वर्मा के आवास जाकर भी मिले। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान कृषि एवं पंचायत विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी मुलाकात करने पहुंचे।

सियासी सरगर्मियां तेज


बता दें, कि नरोत्तम और शिवराज से सिंधिया ने कुछ दिनों पहले भी मुलाकात की थी। लेकिन करण सिंह वर्मा से मुलाकात के बाद सरगर्मी तेज हेा गई है। करण सिंह वर्मा प्रदेश के सबसे ईमानदार मंत्रियों में गिने जाते हैं। इसके अलावा सिंधिया राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मिलने राजभवन भी पहुंचे।

पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा का दावा


सिंधिया से हुई मुलाकात के बाद स्वयं नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से कहा कि मैं प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में नहीं हूं। पार्टी काम देती रहे मैं काम करता रहूंगा। मिश्रा ने कहा कि संगठन की प्रक्रिया है। मंडल हो गए, जिला हो गए, फिर प्रदेश होंगे। इसके लिए पहले दिल्ली निपटे।

क्रम के अनुसार हो रही चयन प्रक्रिया


भाजपा के संगठन पर्व के तहत सबसे पहले बूथ अध्यक्ष चुने गए। उसके बाद मंडल अध्यक्षों का निर्वाचन हुआ, इसके बाद सभी 60 संगठनात्मक जिलों को अध्यक्ष मिले। अब प्रदेश अध्यक्ष के लिए नाम सामने आना बचा हुआ है।

केंद्रीय गृहमंत्री से मिले वर्तमान एमपी भाजपा अध्यक्ष


मध्यप्रदेश के वर्तमान भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले थे। इसके पहले उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल भी दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल चुके हैं। बुधवार को खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय संगठन व पार्टी नेतृत्व के नेताओं से चर्चा की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.