पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा का शिवराज-सिंधिया पर हमला

Updated on 22-09-2021 05:47 PM

भोपाल ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के 3 दिवसीय प्रवास और रोड शो को लेकर बवाल थमता नजर नहीं रहा है। ग्वालियर प्रवास पर कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर को आड़े हाथों लिया है। पूर्व मंत्री वर्मा बोले हैं कि शिवराज को 2018 में प्रदेश की जनता ने नकार दिया। सिंधिया को गुना, शिवपुरी और ग्वालियर की जनता ने नकार दिया। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर फेल हो गए हैं। श्योपुर में जनता ने कीचड़ फैंकी। इसलिए आने वाले चुनावों में कांग्रेस को उनसे कोई परेशानी नहीं है। जल्द मुख्यमंत्री बदलने वाले हैं।


ग्वालियर में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बुधवार को होने वाले रोड शो (शोभा यात्रा) को लेकर कांग्रेस तीखे तेवर में गई है। कांग्रेस रोड शो के विरोध में फूलबाग गांधी प्रतिमा के पास शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करेगी। इसमें 5 हजार कार्यकर्ता शामिल होने का दावा किया गया है। इसका नेतृत्व पूर्व मंत्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा करेंगे। उनका कहना है कि धरना प्रदर्शन की प्रशासन से अनुमति मांगी गई है। नहीं देते हैं तो भी हम प्रदर्शन करेंगे। धरना प्रदर्शन की जानकारी देते पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि हमारे धरना प्रदर्शन में भीड़ एकत्रित नहीं करेंगे, हमारे प्रदर्शन में महाराज जैसी भीड़ हो, लेकिन जमीनी कार्यकर्ता होगा।

भाजपा की दो विचारधारा हैं


पूर्व मंत्री वर्मा ने कहा कि भाजपा की दो विचार धारा हैं। जब कोई धार्मिक आयोजन होगा तो परमिशन नहीं देगी, तब कोरोना खतरा होता है, लेकिन जब नेताजी का महिमा मंडन करना हो तो हाल परमिशन मिल जाती है। भाजपा के यह दो चेहरे हैं। हम विपक्ष में बैठे हैं तो हमारा कर्तव्य है कि हम सही बात उन तक पहुंचा दें। वही काम हम कर रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया अब ग्वालियर रहे हैं। उन्हें डर है कि श्योपुर में कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर की तरह ग्वालियर में उन पर कीचड़ फैंक दी जाए। इसलिए वह अपने आसपास अपने नेताओं की फौज लेकर आना चाहते हैं। उनकी तैयारी में बड़े-बड़े नेता लगे हैं।


सिंधिया की सेवा में लगे अफसरों की ली चुटकी


पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने मीडिया से कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने ब्यूरोक्रेट्स अफसरों के लिए क्या कहा है। उनका बयान है मेरी राय नहीं है, लेकिन वह अपने आप में सब कुछ कह रहा है। यहां बता दें कि उमा भारती का एक बयान वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें वह अफसरों को नेताओं की चप्पल जूते उठाने की बात कह रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.