पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा ने थामा कांग्रेस का दामन, कमल नाथ ने दिलाई सदस्यता

Updated on 10-09-2023 04:09 PM

भोपाल। प्रदेश में विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आने के साथ नेताओं के दलबदल का सिलसिला तेज हो गया है। इसमें नया नाम जुड़ा है भाजपा के पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा का, जिन्होंने रविवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। वह रविवार दोपहर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे थे। यहां पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

दो बार विधायक व नपा अध्यक्ष रहे हैं

गौरतलब है कि नर्मदापुरम की राजनीति में खासा दखल रखने वाले गिरिजाशंकर शर्मा दो बार विधायक रह चुके हैं। वह नर्मदापुरम के मौजूदा विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा सीतासरन शर्मा के बड़े भाई हैं। वह दो बार नगर पालिका अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने कुछ दिन पूर्व ही भाजपा से इस्तीफा दे दिया था।

टीकमगढ़ में भी भाजपा को झटका

नर्मदापुरम के साथ-साथ टीकमगढ़ में भी भाजपा को झटका लगा है। टीकमगढ़ जिला पंचायत उपाध्यक्ष व बीजेपी नेता श्याम रत्न भक्ति तिवारी और जिला पंचायत सदस्य मोहिनी तिवारी ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.