पूर्व विधायक सविता दीवान भाजपा में शामिल, केंद्रीय मंत्री तोमर ने दिलाई सदस्यता

Updated on 27-10-2023 11:42 AM

 भोपाल। कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री और होशंगाबाद की पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गई। केंद्रीय मंत्री व चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में पार्टी कार्यालय में सविता दीवान का स्वागत किया। उनके साथ कांग्रेस के कई पदाधिकारी सहित 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

सविता दीवान शर्मा को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराने के बाद केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि कांग्रेस की कथनी-करनी से निराश सविता दीवान विकास के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुई हैं। वहीं, सविता ने कहा कि कांग्रेस में निष्ठावान कार्यकर्ताओं को कोई जगह नहीं है। कांग्रेस जनता की हितैषी नहीं है।

सात विधानसभा क्षेत्र से गुरुवार को जमा हुए 29 नामांकन पत्र

भोपाल के सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन जमा करने की प्रक्रिया के चाैथे दिन भाजपा- कांग्रेस के 10 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए हैं। इनमें छह कांग्रेस और चार भाजपा प्रत्याशाी शामिल हैं। प्रमुख दलों और नदर्लियों सहित गुरुवार को कुल 29 नामांकन पत्र जमा किए गए। बता दें कि विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 30 अक्टूबर तक नामांकन पत्र लिए जाएंगे। 31 अक्टूबर से दो नवंबर तक इच्छुक प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे। नामांकन पत्र सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक जमा किए जा रहे हैं। अब शनिवार और रविवार अवकाश होने से नामांकन पत्र सिर्फ दो दिन शुक्रवार और सोमवार को लिए जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.