आरजीपीवी के पूर्व कुलपति सुनील कुमार को भेजा जेल, सेवानिवृत्त वित्त नियंत्रक की ऋषिकेश वर्मा की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज

Updated on 13-04-2024 12:06 PM

भोपाल राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) में 19.48 करोड़ की आर्थिक अनियमितताओं के मामले में गिरफ्तार तत्कालीन कुलपति प्रो. सुनील कुमार गुप्ता को पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। यहां से विशेष न्यायाधीश राम प्रसाद मिश्र ने आरोपित गुप्ता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गांधी नगर थाना पुलिस द्वारा 03 मार्च को आरजीपीवी के खाते से निजी खातों में 19.48 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जाने के मामले में एफआइआर दर्ज किए जाने के बाद से ही वह फरार चल रहे थे। विगत गुरुवार को पुलिस ने उन्हें रायपुर में रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया था।

जमानत याचिका खारिज

उधर, इस मामले में फरार आरोपित तत्कालीन वित्त नियंत्रक ऋषिकेश वर्मा की अग्रिम जमानत पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। अदालत ने अग्रिम जमानत का आवेदन निरस्त कर दिया। फरार आरोपितों की संपत्ति कुर्क करने के विषय पर न्यायालय में सोमवार को सुनवाई होगी। इस मामले में दो आरोपित तत्कालीन कुलसचिव आरएस राजपूत और सेवानिवृत्त वित्त नियंत्रक ऋषिकेश वर्मा अब भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में सरगर्मी से जुटी है।

अब तक चार की हो चुकी गिरफ्तारी

इस मामले में पुलिस अब तक चार आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। सबसे पहले 22 मार्च को एसआइटी ने आरबीएल बैंक के तत्कालीन मैनेजर कुमार मयंक को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया था। रिमांड पर पूछताछ करने के बाद मयंक जेल भेज दिया गया। चार अप्रैल को एक्सिस बैंक, पिपरिया के पूर्व प्रबंधक राम रघुवंशी को एवं पांच अप्रैल को दलित संघ, सोहागपुर के सदस्य सुनील कुमार रघुवंशी को गिरफ्तार किया जा चुका हैं। यह दोनों भी जेल में हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.