बीयू के पूर्व छात्रों को एनईपी के उन पेपर की परीक्षा भी देनी होगी, जिन्हें पहले पढ़ा नहीं

Updated on 29-05-2023 07:57 PM
 बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 लागू के पूर्व प्रवेशित विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म जमा करने के लिए अधिसूचना जारी की है। सत्र 2021-22 के पूर्व वार्षिक पद्धति से यूजी प्रथम व द्वितीय वर्ष और सेमेस्टर पद्धति के दूसरे सेमेस्टर व चतुर्थ सेमेस्टर के उत्तीर्ण छात्र, जो अब नियमित तौर पर आगे की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्हें अब एनईपी के तहत संचालित पाठ्यक्रम के अनुसार उन प्रश्नपत्रों की परीक्षा भी देनी होगी, जो उन्होंने पहले के सालों में नहीं पढ़े और उनकी परीक्षा नहीं दी थी। इन शेष प्रश्नपत्रों में भी अनिवार्य रूप से उत्तीर्ण होना होगा । उदाहरण के लिए 2021-22 के पूर्व प्रवेशित छात्र जो द्वितीय वर्ष में रेगुलर मोड से करने दाखिला लिया, लेकिन प्रथम वर्ष पुरानी स्कीम के तहत उत्तीर्ण की है, क्योंकि अब एनईपी लागू है, इसलिए उसे आगे की पढ़ाई एनईपी के तहत ही करनी होगी, इसलिए उसे समान रूप से डिग्री प्रदान किया जा सके। इस कारण एनईपी के तहत दूसरे वर्ष की परीक्षा के साथ प्रथम वर्ष के उन विषयों की परीक्षा भी देनी होगी जो उन्होंने पहले नहीं पढ़े थे।

बीयू की परीक्षा में सीसीटीवी नहीं होने पर उडनदस्ते करेंगे निगरानी

बीयू की प्रथम वर्ष की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। परीक्षा में करीब एक लाख विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं । परीक्षाओं की निगरानी करने के लिए 125 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उड़नदस्ते विद्यार्थियों के साथ सीसीटीवी की निगरानी करेंगे। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं दिखेंगे, तो उड़नदस्ते कुलपति से उनकी अनुशंसा करेंगे। बीयू की बीकाम, बीए, बीएससी, बीबीए, बीसीए, बीएससी होम साइंस प्रथम वर्ष के करीब एक लाख विद्यार्थियों की परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा दो पालियों में संचालित की जा रही है। पहली पाली सुबह 11 बजे शुरू हो गई है, तो तीन बजे तक चलेगी। दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम छह बजे तक चलेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.