दुआ-ए-खैर के साथ चारदिवसीय इज्तिमा का समापन, उमड़ा जन-सैलाब

Updated on 12-12-2023 11:44 AM
भोपाल। ऐ अल्लाह! हम गुनहगार हैं, खतावार हैं, बदकार हैं...तेरे हुक्म से गाफिल हैं लेकिन जो हैं, जैसे हैं तेरे बंदे हैं...ऐ अल्लाह, तू रहीम है, हम पर रहम कर दे... तू करीम है, हम पर करम कर दे। हमारे गुनाहों का बोझ बहुत है, लेकिन तू गुनाहों को माफ करने वाला है, अपने बंदों पर रहम करने वाला है... हमें भी माफ कर दे...! ऐ अल्लाह, सारी दुनिया को इल्म के नूर से रोशन कर दे...ऐ अल्लाह सारी कायनात में अमन, सुकून, भाईचारे की हवाएं चला दे... ऐ अल्लाह इस शहर, सूबे, मुल्क को कामयाबी, तरक्की की बुलंदियों से मालामाल कर दे...ऐ अल्लाह दुनिया के हर इंसान को सच्चाई, ईमानदारी और हक पर चलने की आसानी फरमा दे...! यह सब बातें राजधानी के ईंटखेड़ी में चल रहे चार दिवसीय इज्तिमा के समापन पर सामूहिक दुआ में कही गईं।

लाखों जमातियों ने की शिरकत

लाखों लोगों के मजमे की शिरकत के बीच मौलाना सआद साहब ने जब इज्तिमागाह में यह दुआ करवाई तो हर तरफ से उठने वाली आमीन की आवाज ने माहौल को रुहानियत से भर दिया। आलमी तब्लीगी इज्तिमा के आखिरी दिन सोमवार को सुबह करीब 10 बजे तक मौलाना सआद साहब का बयान चलता रहा। इस दौरान तब्लीग के छह बिंदुओं को तफ्सील से समझाते हुए उन्होंने दुनियाभर के लिए रवाना होने वाली जमातों को तालीम दी। इस दौरान उन्होंने दुआ को अल्लाह और बंदे के बीच स्थापित होने वाला सीधा कनेक्शन करार दिया। मौलाना ने कहा कि दुआ सबसे बड़ा हथियार, इससे हर मुश्किल के खिलाफ जंग लड़ी जा सकती है। उन्होंने कहा कि इज्तिमाई दुआ पर फरिश्ते आमीन कहते हैं। हर दुआ पर आमीन की मुहर लगना जरूरी है। उन्होंने ये भी समझाया कि दुआ की कुबूल होने के लिए जरूरी है कि इंसान हराम खाना छोड़ दें। सुबह करीब 10:10 बजे सआद साहब ने दुआ शुरू की, जो करीब 27 मिनट से ज्यादा चली। इस दौरान जिसे जहां जगह मिली, वहां जमीन पर बैठक पर दुआ पढ़ता नजर आया।


दुआ से पहले हुआ बयान

दुआ-ए-खास से पहले मजबे को खिताब करते हुए मौलाना सआद साहब ने कहा कि तब्लीग का काम हमारे आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्ल के पसंदीदा कामों में से एक है। उन्होंने दीन की खातिर बेहद तकलीफ और परेशानियां उठाईं हैं। उन्होंने कहा कि आज इंसान ने अपनी जरूरत को दुनिया के आसपास सीमित कर लिया है। जबकि अपनी असल जिंदगी आखिरत के लिए तैयारी करने की उसे फिक्र नहीं है।


रवाना हुई सैकड़ों जमातें

इज्तिमा के आखिरी दिन इज्तिमागाह से करीब दो हजार जमातें रवाना हुईं। इनमें 14 विदेशीं जमातें भी थीं। यह जमातें देशभर और दुनिया के कोने-कोने में जाकर तब्लीग का काम करेंगी। 10 लाख से अधिक लोगों की मौजूदगी ने इज्तिमागाह और आसपास के क्षेत्र व पुराने शहर के भोपाल रेलवे स्टेशन व आसपास की सड़कों पर लोगों की भीड़ दिखाई दी।


रेंगते रहे वाहन

आखिरी दिन इज्तिमा में शामिल होने के लिए जन-सैलाब उमड़ पड़ा। इससे पुराने शहर की सड़कों पर घंटों तक वाहन रेंगते रहे। इज्तिमा स्थल पर दुआ में शामिल होने के लिए सुबह सात बजे से लोगों का आना शुरू हो गया था। सबसे अधिक भीड़ बैरसिया रोड फ्लाय ओवर ब्रिज पर दिखी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.