दुर्घटना में पति, पत्नी व बच्चों सहित चार की मौत

Updated on 25-11-2021 09:14 PM

भोपाल   बीती देर रात कार ट्रक की टक्कर में मैहर निवासी पति, पत्नी दो बच्चे सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह दुर्घटना सतना, जिले के मैहर थाना अंतर्गत जीतनगर के पास हुई। बताया जा रहा हैकि व्यापारी अपने रिवार के साथ होटल से खाना खाकर लौट रहा थातभी यह दुर्घटना हो गई। कार वाहन मालिक मैहर निवासी व्यापारी सत्य प्रकाश उपाध्याय स्वयं चला रहे थे।

जिनकी घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। इनके साथ ही उनकी पत्नी और बेटी की भी मौत हो गई है। रात में बेटे को गंभीर हालत में सतना रिफर किया गया था जहां उचित उपचार होने के कारण जबलपुर रिफर कर दिया गया था लेकिन मैहर के पास रास्ते मे ही बच्चे की मौत हो गई। यह हादसा रात 11.30 बजे के आसपास बताया जा रहा है। जब सतना से मैहर जाते वक्त जीतनगर के पास ट्रक क्रमांक यूपी 96 टी 2075 से उनकी कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में सत्य प्रकाश उपाध्याय उम्र 40 वर्ष उनकी पत्नी मेनका उपाध्याय उम्र 35 वर्ष, उनकी बेटी इशानी उपाध्याय उम्र 10 वर्ष पुत्र स्नेह उपाध्याय उम्र 8 वर्ष शामिल हैं।

दरअसल सभी सतना से मैहर की ओर जा रहे थे। परिवार द्वारा सतना के रेस्टोरेंट में रात साढ़े 10 बजे भोजन भी किया गया इस दौरान सभी ने सेल्फी भी ली जो अंतिम तस्वीर साबित हुई। घटना जीतनगर में हुई जिसके बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया था। सूचना मिलते ही आधी रात पुलिस अधीक्षक सतना धर्मवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। वहीं सूचना के बाद मौके पर मैहर सहित आस-पास का पुलिस बल भी पहुंच गया। बाद में ट्रक ड्राइवर को मैहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपित ड्राइवर हादसे से के बाद ट्रक छोड़ कर भाग निकला था और घटना स्थल के आस पास झाड़ियों में छिपा था पुलिस की सर्चिंग के बाद ड्राइवर पकड़ा गया। इस हादसे ने जिले के स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। रात को हादसे के बाद घायल बच्चे को सतना रिफर किया गया लेकिन जिला अस्पताल की ट्रामा यूनिट जो कि विशेष आपातकाल और गंभीर मरीजों के लिए ही होती है वहां कोई डॉक्टर नहीं था। इसी तरह जिले के सबसे बड़े चैरिटेबल ट्रस्ट बिरला अस्पताल प्रबंधक ने भी बच्चे का इलाज नहीं किया।

जिसके बाद बच्चे को जबलपुर के लिए रिफर किया गया लेकिन इलाज में देरी के कारण बच्चे की मौत हो गई। इस हादसे के बाद अस्पतालें और चारमाई स्वास्थ्य व्यवस्था की सच्चाई सामने गई।  बताया जा रहा है‎‎ कि मैहर से लगा हुआ करीब पांच किलोमीटर में जीतनगर हैं, जहां निर्माण एजेंसी टीबीसीएल द्वारा सड़कों के किनारे कोई भी पट्टी नहीं बनाई गई हैं। जिसकी वजह से आए दिन लोग इस रोड में हादसे का शिकार होते है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.