बालिका सुधार गृह की खिड़की तोड़कर भागीं चार नाबालिग

Updated on 02-07-2024 01:23 PM
भोपाल । शहर के नेहरू नगर इलाके में स्थित बालिका सुधार गृह से सोमवार सुबह चार नाबालिग बालिकाएं खिड़की तोड़कर भाग गईं। सुबह प्रार्थना के दौरान जब सभी बालिकाओं की हाजिरी ली जा रही थी, तब इनके गायब होने की जानकारी बालिका सुधार गृह के प्रशासन को मिली। दिनभर की खोजबीन के बाद शाम सात बजे बालिका सुधार गृह प्रशासन द्वारा कमला नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बालिका सुधार गृह में चारों नाबालिग करीब चार से छह महीने पहले आई थीं। चारों की उम्र 16 से 17 वर्ष के बीच है। सोमवार सुबह छह बजे उठकर उन्होंने सुधार गृह की वार्डन से अलमारी की चाबी मांगी थी। उसके बाद से वे परिसर में दिखाई नहीं दीं। वहीं सात बजे प्रार्थना और नाश्ते के समय सभी बालिकाओं की अटेंडेंस ली जाती है, जिसमें चारों नाबालिग मौजूद नहीं थीं।

बालिक गृह के प्रशासन को जैसे ही जानकारी मिली उन्होंने ढूंढ़ना शुरू किया और पाया कि एक खिड़की टूटी हुई थी, जिससे वे बाहर भागी हैं। काफी देर तक आसपास खोजबीन करने के बाद शाम को कमला नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है। चार नाबालिग बालिकाओं में तीन भोपाल की हैं, जबकि एक विदिशा से लाई गई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.