पूर्व मंत्री जागीरदार के घर चोरी करने वाले पारदी गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार, बंदूक तथा जेवरात बरामद

Updated on 05-07-2023 06:36 PM
उज्जैन । भाजपा नेता व प्रदेश के पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री शिवनारायण जागीरदार के ग्राम हरनावदा स्थित घर में चोरी करने के आरोपित पारदी गिरोह के चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित 10 मई की रात घर के पीछे हिस्से में बने किचन की खिड़की में लगी लोहे की ग्रिल निकालकर अंदर घुसे और कमरे में रखी अलमारी से 18 लाख रुपये नकद, चांदी के जेवरात तथा 12 बोर की बंदूक चुराकर ले गए थे। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 5.73 लाख रुपये, बंदूक तथा चांदी के आभूषण बरामद कर लिए हैं। गुना, उज्जैन व देवास के आरोपितों ने रैकी करके वारदात को अंजाम दिया था। तीन आरोपित फरार हैं।

एएसपी आकाश भूरिया ने बताया कि भाजपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री शिवनारायण जागीरदार का नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम हरनावदा में एक मकान है। यहां उनका पुत्र दिनेश सपरिवार रहता है। 10 मई की रात चोरों ने घर के पीछे की ओर बने किचन की खिड़की में लगी लोहे की ग्रिल निकाली और घर में घुस गए। जागीरदार का परिवार आगे बने कमरे में सो रहा था। किचन के समीप ही बने कमरे में अलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने 18 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात तथा 12 बोर की बंदूक चोरी कर ली।

चोरों ने जिस कमरे में जागीरदार का परिवार सो रहा था, उसकी बाहर से कुंडी लगा दी थी। पुलिस ने मामले में सुनील पारदी निवासी देवास, गौतम निवासी पंवासा, साहिल निवासी पंवासा, सुरेंद्र निवासी गुना को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपित पारदी गिरोह के बदमाश हैं तथा आपस में रिश्तेदार हैं। पुलिस को जेके पारदी निवासी पंवासा, सिद्धांत पारदी निवासी पंवासा तथा जानू पारदी निवासी गुना की तलाश है। आरोपितों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है।

रैकी कर दिया वारदात को अंजाम

पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि जानू पारदी निवासी गुना ने पूर्व मंत्री जागीरदार के घर की रैकी की थी। वह मोटरसाइकिल पर कबाड़ बेचने के बहाने गांव में घूमा था और उसने ही रैकी करने के बाद सिद्धांत पारदी व अन्य लोगों को इसके बारे में जानकारी दी थी। आरोपितों ने बंदूक चुराने के बाद उसे खेत में ही खोल लिया था, जिसके बाद वह उसे आसानी से लेकर चले गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.