राज्य पुलिस सेवा के चार अधिकारी बनेंगे आइपीएस, जुलाई में डीपीसी की तैयारी

Updated on 11-06-2024 01:26 PM
भोपाल। इस वर्ष राज्य पुलिस सेवा के चार अधिकारियों को आइपीएस अवार्ड होगा। इसके लिए डीपीसी अगले माह कराने की तैयारी है। इसमें एक अधिकारी 1995 बैच के और बाकी तीन 1997 बैच के होंगे। हालांकि, इसके लिए 12 अधिकारियों के नामों का पैनल तैयार किया गया है। बता दें कि इन पदों के लिए पहले इसी वर्ष मार्च में डीपीसी कराने की तैयारी थी, पर लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के कारण इसे टाल दिया गया था। अब फिर इसके लिए शासन स्तर पर पहल शुरू हुई है। इस तरह लगभग 28 वर्ष की सेवा के बाद राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी आइपीएस बनेंगे।

लगभग 15 वर्ष पहले राज्य प्रशासनिक सेवा और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी लगभग 10 से 12 वर्ष की सेवा के बाद पदोन्नत होकर आइएएस और आइपीएस बन जाते थे। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अभी भी 10 से 12 वर्ष में पदोन्नत हो जाते हैं, लेकिन पुलिस सेवा के अधिकारियों को पदोन्नत होने में 25 वर्ष से अधिक लग रहे हैं। इसकी बड़ी वजह यह कि बैच बड़े हैं। दूसरा यह कि नियमानुसार हर पांच वर्ष में काडर रिव्यू नहीं होने के कारण भी पद नहीं बढ़ पा रहे हैं। पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि अगले वर्ष राज्य पुलिस सेवा के छह अधिकारी पदोन्नत होंगे।

डीपीसी में इन नामों पर होगा विचार

1995 बैच के प्रकाश चंद्र परिहार, 1997 बैच के दिलीप कुमार सोनी, सीताराम सत्या, अवधेश प्रताप सिंह बागरी, राजेंद्र कुमार वर्मा, अमृत मीणा और विक्रांत मुराब। 1998 बैच के सुरेन्द्र कुमार जैन, आशीष खरे, राजेश रघुवंशी, निमिषा पांडेय और राजेश कुमार मिश्रा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.