अपहरण के आरोपित की गिरफ्तारी के लिए बनी पुलिस की चार टीम

Updated on 25-07-2023 01:41 PM
 भोपाल। बागसेवनिया में चार बदमाशों ने एक युवक को अगवा कर दो घंटे तक जमकर पीटा। किसी तरह युवक देर रात आरोपितों के चंगुल से जान बचाकर भाग निकला। विवाद की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पीडि़त की रिपोर्ट पर पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाप रास्ता रोककर अगवा करने, मारपीट, गाली-गलौच, धमकी के केस दर्ज कर लिया है,लेकिन आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। मामले में आरोपित की तलाश के लिए पुलिस ने चार टीमें बना दी हैे।

बागसेवनिया पुलिस के मुताबिक, 25 वर्षीय रोहित विश्वकर्मा दुर्गा नगर में रहता है और 10 नंबर पर चाय की दुकान संचालित करता है। रविवार रात पौने 11 बजे रोहित अपने घर जा रहा था। वह अभी हबीबगंज नाका पहुंचा था। तभी रास्ते में उसे धीरेंद्र, छोटू, पवन और सौरव मिले। चारों को स्कूटर पर सवार थे। उन्होंने रोहित का रास्ता रोक लिया। चारों ने पुरानी रंजिश के चलते रोहित को गाली देना शुरू कर दिया। रोहित ने विरोध किया तो उन्होंने मारपीट कर उसे जबरदस्ती अपने साथ स्क्ूटर पर बैठाकर उसका अपहरण कर लिया। वे उसे श्याम नगर ले गए। जहां उसके साथ डंडे, हाथ-मुक्कों से जमकर मारपीट की। करीब दो घंटे तक चारों ने उसके साथ मारपीट करते रहे। किसी तरह रोहित उनके चंगुल से छूटकर भाग निकला। इसके बाद थाने पहुंचा और उनके के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि 21 जून को बदमाशों का रोहित से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद का बदला लेने के लिए उन्होंने रोहित को अगवा किया और मारपीट की। वारदात को अंजाम देकर सभी आरोपित भाग निकले। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।इसके लिए पुलिस उपायुक्त् के निर्देश के बाद चार टीमें बना दी गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.