चार हजार का पुलिस बल होगा तैनात, 20 आइपीएस भी सुरक्षा करेंगे निगरानी

Updated on 23-06-2023 05:51 PM
Bhopal । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 27 जून के भोपाल दौरे को लेकर अफसरों का पूरी निगरानी सुरक्षा पर है। कार्यक्रम स्थल की अभेद्य सुरक्षा को लेकर रणनीति बना ली गई है। सुरक्षा बल, पुलिस अधिकारियों के बीच बैठकें भी की जा रही हैं, जिसमें एसपीजी समेत पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहते हैं। मोदी की सुरक्षा के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री की आंतरिक सुरक्षा के पहले घेरे में एसपीजी कमांडो, दूसरी-तीसरी सुरक्षा में मप्र के एटीएस के कमांडो, केंद्रीय खुफिया एजेंसी के साथ और सेंट्रल पैरामेलेट्री फोर्स के जवान शामिल रहेंगे। केंद्रीय खुफिया एजेंसियां भी प्रधानमंत्री के भोपाल दौरे को लेकर सक्रिय हैंं।आखरी में एसपीजी ही सभी सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप देगी।इसके अलावा में ड्रोन चाैकसी के लिए एंटी ड्रोन भी तैयार किए जा रहे हैं।

इनके अलावा दो आइजी,पांच डीआइजी समेत 20 आइपीएस, 35 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, करीब 80 डीएसपी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे।इसके साथ एंट्री ड्रोन भी तैनात किए गए हैं। मोदी के आगमन को देखते हुए पूर्व से ही शहर भर के आयोजनों को रद्द करने के साथ ही राजनीतिक गतिविधियों को रोक दिया गया है। इसके लिए प्रशासन की ओर से लगातार मौका मुआयना किया जा रहा है।

चार हजार जवान होंगे तैनात

प्रधानमंत्री की बाहरी सुरक्षा में करीब 4 हजार पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तैनात रहेंगे। पुलिस शहर में आने वालों पर नजर रख रही है। इसके साथ ही कार्यक्रमस्थल के आसपास रहने वालों का सत्यापन किया जा रहा है। भोपाल के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों से भी पुलिस बुलाई गई है। शहर के होटल, सराये, अतििथि गृह में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सभा में काले कपड़े को भी प्रतिबंधित किया गया है। यातायात पुलिस की भी तैनाती की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.