जी-20 इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्यकारी समूह की चौथी बैठक खजुराहो में प्रारंभ

Updated on 21-09-2023 10:43 PM

खजुराहोभारत की जी-20 अध्यक्षता में जी-20 इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्यकारी समूह की चौथी बैठक गुरुवार को खजुराहो में प्रारंभ हुई। बैठक के पहले दिन प्रथम सत्र में शुभारंभ के अवसर पर वित्त मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री सोलोमन अरोकियाराज ( Shri Solomon Arokiaraj ने बैठक के एजेंडे की जानकारी दी।  उन्होंने खजुराहो में जी-20 इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्यकारी समूह की चौथी बैठक के आयोजन की महत्ता प्रतिपादित की। प्रथम सत्र के उपरांत बैठक से पृथक परिचर्चा में  शहरी बुनियादी ढांचे में निजी निवेश को बढ़ावा देने   के साथ ही वित्तीय संसाधन जुटाने में आने वाली चुनौतियों को लेकर विचार विमर्श किया गया।

परिचर्चा में समूह के सदस्यों के अलावा जिसमें विश्व बैंकओईसीडीईबीआरडी और यूएनडीपी जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के प्रतिनिधियों और सार्वजनिक क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने निजी क्षेत्र के निवेश को बढ़ाने की प्रक्रियाओं के संबंध में बातचीत की। विचार विमर्श के दौरान भारत मे शहरों के विकास मे वित्तीय प्रबंधन के बारे में राय रखी गई। परिचर्चा में मध्यप्रदेश के छत्तरपुर जिले के कलेक्टर श्री संदीप जी. आर. ने खजुराहो के आधारभूत ढांचे के वित्तीय पहलुओं को बताया। उन्होंने कहा कि मंदिर नगरी खजुराहो में लोगों की आय और आजीविका का मुख्य जरिया पर्यटन है। पुरातत्व विभाग द्वारा प्राचीन धरोहर के संरक्षण और संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में अवगत कराते हुए स्थानीय स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी। जिला कलेक्टर द्वारा सांची के बाद खजुराहो को सोलर सिटी बनाने तथा युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी गई। श्री संदीप जी. आर. ने जिले में निजी निवेश की संभावनाओं का जिक्र करते हुए फ्रूट फॉरेस्ट के विकासशहरी अधोसंरचना विकास मॉडल की स्थापनानिकाय बॉन्ड जारी करने की प्रक्रियाशहरी क्षेत्र में ई-रिक्शा को बढ़ावा देने के प्रयासों के अलावास्वास्थ्य सुविधाओं सहित विकास के विभिन्न आयामों का उल्लेख किया।

मध्यप्रदेश के रीवा जिले की नगर निगम कमिश्नर सुश्री संस्कृति जैन ने शहरों में स्थानीय निकायों में वित्तीय संसाधन जुटाने के बारे में चर्चा करते हुए नगर निगम के वित्तीय स्त्रोतों का उल्लेख किया। उन्होंने नगर निगम को करों के माध्यम से मिलने वाले अन्य वित्तीय संसाधनों का जिक्र भी किया। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में वित्तीय संसाधन जुटाने के लिए उपायों पर भी गौर किया। औपचारिक विचार विमर्श के अलावा शिष्टमंडलों के लिए खजुराहो की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के भ्रमण कार्यक्रमों की व्यवस्था भी की गई है। खजुराहो की यात्रा के दौरान शिष्टमंडल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल पश्चिमी समूह के मंदिरआदिवर्त संग्रहालय और रानेहजलप्रपात का भ्रमण करेंगे।  शिष्टमंडलों के लिए 23 सितम्बर 2023 को योग सत्र और मैत्री क्रिकेट मैच भी आयोजित किया जाना है। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के आतिथ्य में होने वाली बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्रालय द्वारा और सह-अध्यक्षता ऑस्ट्रेलिया और ब्राजील द्वारा की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.