भोपाल से लखनऊ के लिए चौथी वंदे-भारत अक्टूबर में:दिसंबर तक भोपाल से पटना और मुंबई के लिए दो स्लीपर ट्रेन का भी प्लान

Updated on 31-08-2024 12:10 PM

भोपाल से लखनऊ जाने वाले रेल यात्रियों के लिए खुशख़बरी है। अक्टूबर के शुरुआती सप्ताह में इस रूट पर एक और वंदे भारत शुरू हो जाएगी। यह वंदे भारत चेयर कार सिटिंग होगी, जिसे आठ कोच के साथ चलाया जाएगा। हालांकि इसकी आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।

इस ट्रेन में कुल 564 सीट्स होंगी। यह भोपाल रेल मंडल से चलने गुजरने वाली चौथी वंदे भारत होगी। इससे पहले RKMP से हजरत निजामउद्दीन, इंदौर से नागपुर और RKMP से रीवा के लिए वंदे भारत चलाई जा रही हैं। भोपाल रेल मंडल के अधिकारियों के अनुसार इसे लेकर बोर्ड तैयारियां कर रहा है। जल्द ही भोपाल रेल मंडल के रेल यात्रियों को यह सुविधा मिलेगी।

दिसंबर तक चलेंगी दो स्लीपर वंदे भारत भी
दिसंबर में भोपाल से पटना और नॉर्दर्न रेलवे से मुंबई के लिए चलेगी। यह दोनों ही स्लीपर वंदे भारत होंगी। दोनों ही ट्रेनें 16-16 कोच के साथ चलेंगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह दोनों ट्रेनों की तैयारी बोर्ड ने की है।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 16 कोच होंगे जिसमें एसी 3 टियर के 11 कोच, एसी 2 टियर के 4 कोच, एसी फर्स्ट के एक कोच होंगे। इस ट्रेन में कुल 823 यात्रियों की बर्थ क्षमता होगी, जिसमें एसी 3 टियर में 611 यात्री, एसी 2 टियर में 188 यात्री और एसी फर्स्ट में 24 यात्री यात्रा कर सकते हैं।

और वंदे भारत कर रहे प्लान
भोपाल रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन को पूरे भारत से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए बोर्ड की तरफ से कुछ वंदे भारत प्लान की जा रही है। आरकेएमपी से लखनऊ के लिए चेयरकार, आरकेएमपी से पटना और एनसीआर से मुंबई जाएगी दो स्लीपर वंदे भारत चलेंगी।

मध्य प्रदेश में चल रहीं 4 वंदे भारत

  • 3 अप्रैल को चली थी पहली वंदे भारत - 3 अप्रैल 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रानी कमलापति स्टेशन से हरी झंडी दिखाई थी, यह ट्रेन हजरत निजामउद्दीन के लिए रवाना हुई थी। इसमें कुल 16 कोच हैं। 14 एसी चेयर कार और 2 एग्जीक्यूटिव क्लास कोच है। इसमें 1128 सीटें यात्रियों के लिए उपलब्ध हैं।
  • 27 जून को पीएम ने इन दो ट्रेनों की दी थी सौगात- इससे पहले 27 जून 2023 को रानी कमलापति स्टेशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 जोड़ी वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेनें जबलपुर और ट्रेन जबलपुर और दूसरी इंदौर के लिए रवाना की गई थीं। हालांकि इन ट्रेनों को बाद में नागपुर और रीवा तक एक्सटेंड किया गया।
  • 12 मार्च को पीएम ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी- 12 मार्च 2024 को हजरत निजामुद्दीन से खजुराहो के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी। जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को रवाना किया। ग्वालियर, झांसी, ललितपुर, टीकमगढ़ और छतरपुर में इसका स्टॉपेज होगा। यह बुंदेलखंड के लिए बड़ी सौगात रही।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.