धोखाधड़ी का मामला:बीडीए तक पहुंची विद्या नगर के बेशकीमती प्लॉट की खरीद-फरोख्त में जांच की आंच

Updated on 22-06-2024 11:37 AM

विद्या नगर के बेशकीमती प्लॉट का फर्जी मालिक बनकर एक महिला को बेचने के मामले की जांच अब भोपाल डेवलपमेंट अथॉरिटी (बीडीए) तक पहुंचेगी। क्राइम ब्रांच को शक है कि इस प्लॉट की खरीद-फरोख्त में योजनाबद्ध तरीके से एक सिंडिकेट ने काम किया है। प्लानिंग ऐसी रही कि विज्ञापन देकर प्लॉट की जाहिर सूचना जारी की गई।

फिर रजिस्ट्री के मूल दस्तावेज गुमने की शिकायत बागसेवनिया थाने में दर्ज करवाई। इससे पहले बीडीए से प्लॉट का लेआउट हासिल कर उप पंजीयक कार्यालय से फर्जी तरीके से उसकी रजिस्ट्री भी करवा ली गई। इस धांधली में खास पहलू ये भी है कि असल प्लॉट मालिक के नाम से जो आधार, वोटर आईडी और पैन कार्ड रजिस्ट्री के लिए लगाए गए, वो सभी फर्जी हैं। इनमें नाम तो असल प्लॉट मालिक का है, लेकिन तस्वीर किसी और की है।

एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच शैलेंद्र चौहान का कहना है कि इस मामले में फिलहाल 6 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों में खरीदार रंजना दुबे, दीपक मिश्रा, सूरज दुबे, सर्विस प्रोवाइडर वंदना मोदरे और उप पंजीयक बृजेंद्र शुक्ला शामिल हैं। पुलिस ने ये कार्रवाई अनिल साखी के आवेदन के आधार पर की है।

अनिल हैदराबाद की एक मल्टीनेशनल कंपनी में इंजीनियर हैं। एडिशनल डीसीपी का कहना है कि फिलहाल सभी आरोपियों के बयान लिए जाएंगे। इसके बाद ही उनकी असल भूमिका सामने आ सकेगी और ये खुलासा होगा कि ये किसी सिंडिकेट का काम है या केवल दलालों ने मिलकर इस गड़बड़ी को अंजाम दिया है।

समझें... किस तरह रची गई धोखाधड़ी की साजिश

विद्या नगर स्थित 1500 वर्गफीट के इस प्लॉट की जाहिर सूचना 23 नवंबर 2023 को प्रकाशित करवाई गई। इसके 22 दिन बाद यानी 15 दिसंबर को प्लॉट की रजिस्ट्री की मूल कॉपी गुम होने की शिकायत बागसेवनिया थाने में दर्ज करवाई गई। 5 अप्रैल 2024 को बीडीए ने बगैर कोई दस्तावेज देखे इस प्लॉट का नामांतरण भी कर दिया। इससे पहले फर्जी आधार, वोटर आईडी और पैन कार्ड की मदद से प्लॉट की फर्जी रजिस्ट्री भी करवा दी गई।

बीडीए में रोज आती हैं ऐसी दो-तीन शिकायतें
बीडीए के प्लॉट में इस तरह की गड़बड़ी का ये कोई पहला मामला नहीं है। बीडीए सूत्रों का कहना है कि इस तरह की शिकायतें लेकर यहां रोजाना दो-तीन लोग आते ही हैं। अब पुलिस ये भी पता लगा रही है कि कहीं ये पूरी गड़बड़ी बीडीए और उप पंजीयक कार्यालय के कर्मचारियों की मिलीभगत से तो नहीं हुई है?



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.