डामर सप्लाई के नाम पर की धोखाधड़ी:गुड़गांव की फर्म ने की डेढ़ करोड़ की ठगी, 3 डायरेक्टर गिरफ्तार

Updated on 05-07-2024 12:11 PM

राजधानी की एक फर्म आरके ट्रेडिंग से 1500 मीट्रिक टन डामर सप्लाई करने का आर्डर लेकर 475 मीट्रिक टन डामर सप्लाई कर 1.42 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने वाली गुड़गांव की फर्म सिल्वर सिकिल्स एग्रो प्लास्ट प्रालि. के तीन डायरेक्टर्स को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपी तीन महीने से फरार थे।

एडिशनल डीसीपी क्राइम शैलेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक क्राइम ब्रांच थाने में क्लासिका अपार्टमेंट, संजीव नगर न्यू जेल रोड निवासी राजकुमारी गुप्ता और उनके बेटे निखिल गुप्ता की शिकायत पर गुड़गांव की फर्म सिल्वर सिकिल्स एग्रो प्लास्ट प्रालि. के तीन डायरेक्टर्स सुमित पाल सिंह, विनय पाराशर और कोरल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, षड्यंत्र और अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया गया था।

बताते हैं कि आरके ट्रेडिंग ने सिल्वर सिकिल्स एग्रो से 1000 मीट्रिक टन और 500 मीट्रिक टन यानी कुल 1500 मीट्रिक टन डामर सप्लाई का एग्रीमेंट किया था। जिसकी कीमत 6 करोड़ 41 लाख 92 हजार रुपए में थीं। आरके ट्रेडिंग ने पहले एग्रीमेंट में 1.60 करोड़ रुपए और दूसरे एग्रीमेंट में 1 करोड़ रुपए का भुगतान सिल्वर सिकिल्स को किया था।

एग्रीमेंट के अनुसार कंपनी को डामर की सप्लाई मार्च 2023 और मई 2023 में करनी थी। कंपनी में 1500 मीट्रिक टन में मात्र 475 मीट्रिक टन डामर की सप्लाई की थी। इसके बाद उन्होंने सप्लाई नहीं की। काफी पत्राचार के बाद भी कंपनी के डायरेक्टर्स ने डामर सप्लाई नहीं किया। बकाया राशि के चेक दिए, जो बाउंस हो गए थे। गुप्ता ने जब क्राइम ब्रांच में शिकायत की तो पुलिस ने मार्च 2024 में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.