अमेजन में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी:80 युवाओं को शिकार बनाने वाला गिरफ्तार, फर्जी ई-मेल से भेजता था नियुक्ति पत्र

Updated on 04-07-2025 01:14 PM

अमेजन में टेलीकॉलर की नौकरी लगवाने के नाम पर भोपाल सहित आसपास के युवाओं से ठगी करने वाले एक शातिर जालसाज को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान तलैया निवासी नबील सिद्दीकी के रूप में हुई है। नबील ने अब तक 80 से अधिक बेरोजगारों को अपने झांसे में लेकर लाखों रुपए की ठगी की है।

एडिशनल डीसीपी क्राइम शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी नबील पहले अमेजन कंपनी की पुणे स्थित ब्रांच में टेलीकॉलर के रूप में काम कर चुका है। इस अनुभव का फायदा उठाकर वह भोपाल में अमेजन के नाम से फर्जी ई-मेल आईडी बनाकर बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देता था। वह इसी ई-मेल आईडी से युवाओं को फर्जी जॉइनिंग लेटर भेजता था ताकि उस पर कोई शक न कर सके।

समूह में भर्ती का देता था झांसा पूछताछ में सामने आया है कि नबील लोगों को समूह (बैच) में नौकरी लगाने का झांसा देता था। पहले वह कहता कि कंपनी को 30 लोगों की जरूरत है, फिर संख्या बढ़ाकर 50 और फिर 100 कर देता था। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों से पैसे वसूले जा सकें। जांच अधिकारी भरत प्रजापति के अनुसार नबील ने शुरू में 30 लोगों का एक बैच तैयार किया और कहा कि अमेजन पुणे ऑफिस में इन्हें नियुक्त किया जाएगा। फिर कहा कि कंपनी को 50 लोगों की जरूरत है। नियुक्ति तभी होगी जब संख्या पूरी होगी। कई लोग फंसते चले गए।

जब युवाओं ने की पड़ताल, तब फूटा भांडा जैसे-जैसे नियुक्ति टलती रही, कुछ युवाओं को शक हुआ और उन्होंने अपने स्तर पर पड़ताल की। अमेजन से संपर्क किया तो पूरा मामला फर्जी निकला। इसके बाद क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई।

अकेला नहीं हो सकता नबील, सहयोगियों की भी हो रही तलाश

क्राइम ब्रांच को नबील की पिछले एक साल से तलाश थी। वह फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वह इस ठगी में अकेला था या इसके पीछे कोई संगठित गिरोह काम कर रहा था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि फरारी के दौरान वह कहां-कहां रहा और किन-किन लोगों से संपर्क में था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.