ओएलएक्स पर मकान बेचने का विज्ञापन देकर नौ लाख की ठगी

Updated on 26-07-2023 12:44 PM
भोपाल । मिसरोद इलाके में ठगी का एक नया मामला सामने आया है। एक जालसाज ने ओएलएक्स पर विज्ञापन देकर दूसरे के मकान को अपना बताकर दंपती को 22 लाख रुपये में बेच दिया। 13 लाख रुपये उसने असली मकान मालिक के खाते में जमा कराए और 9 लाख रुपये खुद हड़प लिए। मामले का खुलासा हुआ तो असली मकान मालिक ने फरियादी को 13 लाख रुपये लौटा दिए, लेकिन बाकी रुपए लेकर गायब हुए जालसाज का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

पुलिस के मुताबिक रेलवे कालोनी हबीबगंज निवासी रामेश्वर सिंह को एक मकान खरीदना था। इसके लिए उन्होंने बागसेवनिया निवासी प्रापर्टी ब्रोकर से संपर्क किया। ब्रोकर ने ओएलएक्स पर एक विज्ञापन देखा था, जिसमें चिनार उपवन स्थित एक मकान को बेचने की बात कही गई थी। उन्होंने दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो विक्रेता ने अपना नाम भाऊ साहेब संपत पाटिल बताया। सर्च करने पर मकान मालिक का सही नाम भाऊ साहेब ही पता चला। रामेश्वर को मकान पसंद आया तो उन्होंने मकान मालिक से मिलवाने का बोला।

प्रापर्टी ब्रोकर ने इंटरनेट कांफ्रेंस काल पर दोनों की बात कराकर सौदा पक्का करवा दिया। अप्रैल महीने में भाऊ साहेब संपत पाटिल नामक व्यक्ति नासिक महाराष्ट्र से भोपाल पहुंचा, जिसके बाद सर्विस प्रोवाइडर के माध्यम से मकान का विक्रय अनुबंध पत्र तैयार करवाया गया। इस दौरान रामेश्वर सिंह और उनकी पत्नी ने मकान मालिक भाऊ साहेब संपत पाटिल को अलग-अलग किश्तों में कुल करीब 22 लाख रुपए का भुगतान कर दिया। अनुबंध के मुताबिक 45 दिन बाद जब रामेश्वर ने रजिस्ट्री के लिए भाऊ साहेब से संपर्क करना चाहा तो उसने फोन उठाना बंद कर दिया।

असली मकान मालिक ने लौटाए 13 लाख रुपए

ठगी का एहसास होने पर रामेश्वर ने इस मामले की शिकायत मिसरोद पुलिस से की। पुलिस ने फरियादी के साथ ही प्रापर्टी ब्रोकर, सर्विस प्रोवाइडर और असली मकान मालिक भाऊ साहेब संपत पाटिल के बयान लिए तो पता चला कि किसी अज्ञात जालसाज ने असली मकान मालिक भाऊ साहेब संपत पाटिल के दस्तावेजों में हेरफेर किया था। उसने फर्जी दस्तावेज बनाकर अपना फोटो लगाया और विज्ञापन देकर उनका मकान बेच दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.