फ्लैट बेचने के नाम पर 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी, बिल्डर के खिलाफ केस दर्ज

Updated on 04-07-2023 06:26 PM
भोपाल। अयोध्या नगर थाना पुलिस ने एक व्यापारी की शिकायत पर एक बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपित ने व्यापारी से फ्लैट का सौदा किया, उससे 17.20 लाख रुपये भी ले लिए, लेकिन फ्लैट किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दिया था। पांच साल पुराने इस प्रकरण में पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद एफआइआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

अयोध्या नगर थाना पुलिस के मुताबिक एमपी नगर निवासी 51 वर्षीय योगेश पुत्र धर्मवीर सूद निजी व्यवसाय करते हैं। उन्होंने जुलाई 2018 में मेसर्स सुरभि होम्स प्रालि. के मालिक संदीप रमतानी से ग्राम नरेला शंकरी में स्थित एक मल्टी में बने फ्लैट का सौदा किया था। इसके एवज में उन्होंने 17.20 लाख रुपये दिए थे। सौदे के मुताबिक संदीप ने योगेश सूद के नाम पर उक्त फ्लैट की रजिस्ट्री भी करा दी थी। बाद में योगेश को पता चला कि संदीप फर्म के भागीदार किशोर रमानी से अलग हो गया है। संदीप ने जो फ्लैट योगेश को बेचा था, वह किशोर के हिस्से का था। किशोर उस फ्लैट को किसी और को बेच चुका था। इस बात का पता चलने पर योगेश ने संदीप से दूसरा फ्लैट देने अथवा फ्लैट की राशि वापस करने को बोला, तो संदीप रमतानी टालमटोल करने लगा। परेशान होकर योगेश ने पुलिस को इस मामले में लिखित शिकायत की। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने बिल्डर संदीप रमतानी के खिलाफ धोखाधड़ी करने का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.