भोपाल में हज के नाम पर 4 लाख की ठगी:वीजा और पासपोर्ट बनवाने का दिया लालच, आरोपी घर से फरार

Updated on 25-05-2024 11:26 AM

भोपाल के कोतावली इलाके से ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने हजयात्रा के नाम पर युवक से 4 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। आरोपी ने वीजा और पासपोर्ट बनाने का झांसा देकर यह ठगी की। युवक ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420, 406 दर्ज कर मामले की जांच शरू कर दी है। कोतवाली थाना पुलिस के मुताबिक मोहम्मद अब्दुल सलाम (60) को हज यात्रा करनी थी जिसके लिए वह एंजेंट की तलाश में थे। उन्होंने बुधवारा निवासी आरोपी शाहनवाज उर्फ शानू से संपर्क किया, जिसे वह पहले से जानते थे। शाहनवाज भोपाल में शानू टूर्स एंड ट्रैवल्स नाम की एंजेसी चलाता था। शानू अपनी ट्रैवल एंजेंसी के जरिए कई लोगों को हजयात्रा करवाता था। वह लोगों के वीजा और पासपोर्ट बनवाने का काम करता था। अब्दुल सलाम ने भी हजयात्रा के लिए आरोपी शानू से बातचीत की। आरोपी ने उनसे अपने खाते में 5 लाख रुपए डालने की बात कही। आरोपी ने उन्हें यह आशवासन दिया कि वह उनकी पासपोर्ट और वीजा बनवा देगा।

आरोपी की बातों में आकर मोहम्मद अब्दुल सलाम ने पीरगेट स्थित बाम्बे मर्चेंटाइल बैंक की शाखा के अपने खाते से शानू के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से पांच लाख रुपये डाल दिए। कुछ दिनों बाद जब वीजा,पासपोर्ट नहीं बना तो मोहम्मद अब्दुल सलाम ने शानू से पूछताछ करना शुरू कर दी।उन्हें यह अहसास हो गया था कि उनके साथ कुछ गलत हो रहा है। उन्होंने आरोपी शानू से अपने पैसे वापस मांगने की बात की। इस पर शानू ने एक लाख एक हजार रुपये ऑनलाइन वापस भेज दिए। आरोपी ने कहा कि वह बाकी पैसे जल्द लौटा देगा। लेकिन उसने सलाम सहाब का फोन उठाना बंद कर दिया। साथ ही वह अपने घर से भी भाग गया। जांच के बाद पुलिस ने शानू उर्फ शाहनवाज के खिलाफ तीन लाख 99 हजार रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया। बताया जा रहा है कि शानू इसके पहले भी कुछ लोगों के साथ हज यात्रा के नाम पर ठगी कर चुका है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.