आठ करोड़ में जमीन का अनुबंध कर किसान से की धोखाधड़ी, प्रकरण दर्ज

Updated on 15-06-2024 02:10 PM
भोपाल। कालोनी काटने का झांसा देकर दो व्यक्तियों ने एक किसान के साथ करीब डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी कर ली। पहले उन्होंने किसान को प्रोजेक्ट में भागीदार बनने को राजी किया, फिर जमीन आठ करोड़ में खरीदने के लिए अनुबंध कर लिया। अनुबंध के आधार पर उसी जमीन पर पांच करोड़ का लोन भी स्वीकृत करा लिया। उसके बाद बंधक रखे डेढ़ करोड़ कीमत के भूखंड विक्रय भी कर दिए। शिकायत की जांच के बाद शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

प्रोजेक्ट में एक-तिहाई हिस्सेदारी का दिया था झांसा

शाहजहांनाबाद थाना पुलिस के मुताबिक चूना भट्टी में रहने वाले 55 वर्षीय उत्तम सिंह रघुवंशी किसानी करने के साथ अचल संपत्ति खरीदने-बेचने का भी काम करते हैं। वर्ष 2012 में उन्होंने भवन निर्माण का काम करने वाले मनीष वर्मा और युगल किशोर से कोलार स्थित अपनी लगभग पांच एकड़ जमीन पर कालोनी बनाने के लिए अनुबंध किया था। तब तय किया गया था कि कालोनी का विकास करने के बाद के भूखंड बिकने पर मुनाफे के तीन हिस्से कर लिए जाएंगे। मनीष और युगल ने कालोनी का विकास करने के बजाय जमीन उन्हें विक्रय करने की बात की। सहमत होते हुए उत्तम रघुवंशी ने परी बाजार स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय में 8.80 करोड़ रुपये में जमीन बेचने का अनुबंध कर लिया। इस अनुबंध में यह तय हुआ था कि आठ करोड़ देने पर जमीन की रजिस्ट्री करा दी जाएगी।

नोटिस मिलने पर लगी भनक

अनुबंध के आधार पर मनीष और युगल ने एक निजी फाइनेंस कंपनी से जमीन पर पांच करोड़ का ऋण स्वीकृत करा लिया। जमीन बंधक रखी होने के बाद भी उन्होंने डेढ़ करोड़ रुपये कीमत के दो भूखंड बेच भी दिए। समय पर ऋण की किस्त नहीं भरने पर जब फाइनेंस कंपनी का नोटिस पहुंचा, तब जमीन मालिक रघुवंशी को धोखाधड़ी का पता लगा। पहले उन्होंने ऋण का मसला सुलझाकर बंधक जमीन को मुक्त कराया। उसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.