ट्रेडिंग के नाम पर निवेशकों से धोखाधड़ी:ठगी के दो बैंक खाते और मिले, इनमें 117 करोड़ रुपए का लेन-देन

Updated on 25-06-2025 01:06 PM

ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर देशभर में निवेशकों से ठगी करने वाले गैंग का जाल लगातार बड़ा होता जा रहा है। मध्य प्रदेश एसटीएफ को तकनीकी जांच में अब दो और बैंक खाते मिले हैं, जिनमें 117 करोड़ रुपए से ज्यादा की लेनदेन का पता चला है। ये खाते छह अलग-अलग कंपनियों के नाम पर खोले गए थे। इससे पहले एसटीएफ को 16 खातों के जरिये 2,283 करोड़ रुपए की ठगी का पता चला था।

नए दो खातों के जुड़ने से अब कुल आंकड़ा 2,400 करोड़ के करीब पहुंच गया है। यह रकम लोगों से 6 से 8 प्रतिशत मासिक ब्याज के लालच में ऐंठी गई थी। एसटीएफ को आशंका है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी और नए बैंक खाते सामने आएंगे, ठगी की रकम और ज्यादा हो सकती है।

एसटीएफ ने हाल ही में दिल्ली से दो आरोपियों दीपक शर्मा और मदन मोहन कुमार को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह का मास्टरमाइंड दुबई में छिपा हुआ है। उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

गिरोह निवेशकों को हर साल 72% तक ब्याज का झांसा देता था। उनकी प्रोफाइल कंपनी के एआई-बेस्ड सॉफ्टवेयर पर दिखाई जाती थी, जिसमें मुनाफा लगातार बढ़ता नजर आता था, लेकिन निवेशक इसे विड्रॉ नहीं कर पाते थे।

ठगी की रकम अब 2400 करोड़, एसआईटी को जांच ठगी की रकम बढ़ते दायरे को देखते हुए विशेष डीजी पंकज श्रीवास्तव ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है। शुरुआती जांच में एसआईटी उन खाताधारकों से पूछताछ करेगी, जिनके खातों में कंपनी की तरफ से 5 से 10 लाख रुपए तक ट्रांसफर किए गए हैं। इसकी स्क्रूटनी शुरू हो चुकी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.