जालसाज 5 मिनट में सौ खातों में घुमा देते हैं ठगी के पैसे, इस तरह रेंटल अकाउंट्स से करते हैं साइबर फ्राड

Updated on 03-12-2024 12:34 PM
भोपाल। शांति का टापू कहे जाने वाले मप्र की राजधानी भोपाल में साइबर अपराधियों ने इस शहर में घुसपैठ बना ली है। हाल ही में देश के अन्य राज्यों में साइबर ठगी के मामलों में जांच में पता चला कि ठगी की रकम राजधानी में रह रहे कुछ लोगाें के खातों में ट्रांसफर हुई है। ठगी के लिए चर्चित राज्यों की तरह भोपाल के रहवासियों के भी बैंक खातों का उपयोग साइबर ठगी में होने लगा है।

खाताधारकों को कमीशन

साइबर पुलिस का कहना है कि पिछले दिनों बिहार के गिरोह के गिरफ्त में आने के बाद बैंक से जानकारी जुटाई जा रही थी कि खातों को किराये पर देने के बाद उनको कितना कमीशन दिया जा रहा था। जांच में सामने आया है खाते में आई ठगी की राशि का करीब 10 से 15 प्रतिशत तक इन खाताधारकों को दिया जाता था।

खंगाले जा रहे 400 से अधिक बैंक खाते

प्रदेश श्योपुर, शिवपुरी, टीकमगढ़ और भोपाल के ऐसे करीब 400 बैंक को खंगाला जा रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि ठगों ने अलग अलग प्रदेश और उसके बाहर किराये के बैंक खातों का ऐसा नेटवर्क तैयार किया है उन तक पहुंच पाने की सभावना बहुत कम हो जाती है।

5 मिनट में कई खातों में घुमा देते हैं रकम

ठग पांच मिनट के भीतर 100 से 150 बैंक खातों में रकम को घुमा दे रहे हैं। पुलिस जब तक एक खाते को फ्रीज कराती है रकम दूसरे, फिर तीसरे खाते में पहुंच जाती है। साइबर एक्सपर्ट संदीप शर्मा ने बताया कि लोन एप जैसे साइबर ठग रहते तो विदेश में हैं, लेकिन भारत में इनका पूरा सिंडिकेट काम करता है।

महिलाओं, छात्रों, बेरोजगारों के खाते किराए पर

अब यह प्रदेश के लोगों के बैंक खाता भी किराये पर लेने लगे हैं। इसके बदले साइबर ठग खाताधारकों को मोटी रकम देते हैं, ऐसे में बेरोजगार लोगों को लगता है कि इससे घर बैठे ही मोटी कमाई हो जाती है।

इसलिए इनके निशाने पर कम आय वाले लोग रहते हैं, छात्र और महिलाओं के बैंक खातों का यह उपयोग करते हैं। जब ऑनलाइन ठगी में अधिकांश मामलों में पुलिस इन खाताधारकों को गिरफ्तार करती, तब तक मुख्य आरोपित बाहर निकल जाते हैं।

खुदकुशी करने वाले भूपेंद्र की ठगी की राशि भी भोपाल में हुई थी जमा

नवंबर 2023 में पुलिस ने आनलाइन लोन एप में फंसने के बाद पत्नी-बच्चों सहित जान देने वाले भूपेंद्र विश्वकर्मा के रुपये ठगने वाले जिन अपराधियों को पुलिस ने देशभर में तलाश रही थी, वह शहर में ही मौजूद थे। लोन एप की ठगी की राशि कई जगहों से होती हुई भोपाल के पांच लोगों के जमा हुई थी। इस मामले में पांच आरोपितों को बाद में गिरफ्तार किया गया।

बैंक मैनेजर ने बेचे 8 खाते, गिरफ्तार हो चुकी है

सितंबर 2024 में साइबर पुलिस ने ऑनलाइन ठगी में क्राइम ब्रांच से की। जांच में पता चला कि निजी बैंक का रिलेशनशिप मैनेजर आसिफ खान इस मामले में शामिल है। इसके बाद ब्रांच के रिलेशनशिप मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने करीब आठ अकाउंट साइबर ठगों को बेचे हैं।

खाते बेचने में इन लोगों की भी हुई गिरफ्तारी

अक्टूबर 2024 में साइबर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की,जिसमें फर्जी पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज यानि पीएमएस वेबसाइट का इस्तेमाल कर आनलाइन निवेश धोखाधड़ी में कथित संलिप्तता के लिए भोपाल के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

इनमें मीनल रेजीडेंसी निवासी सचिन कुमार गौतम , निखिल सिंह और अशोका गार्डन के पुरुषोत्तम नगर निवासी आकाश कुमार ने ठगी के किराये के खातों को बेचने में मदद की।

इन जिलों में किराये के खातों का अधिक उपयोग

पूर्व एसपी एके जायसवाल ने बताया कि इस समय टीकमगढ़ जिले के कुछ गांव में ठगी का काम जोरों पर है।जहां किराये के खाते साइबर ठग का उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी तरह से शिवपुरी जिले के करेरा,श्योपुर के रघुनाथपुर के आसपास के क्षेत्रो में यह कम हो रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.