गर्भवती महिलाओं का प्रथम त्रैमास से ही नि:शुल्‍क उपचार

Updated on 06-10-2021 11:27 PM

गुना नगरपालिका क्षेत्र की 168 आंगनबाडी केन्द्रों में पंजीकृत गर्भवती महिलाओं के प्रथम त्रैमास में निःशुल्क सोनोग्राफी के माध्यम से गर्भ में पल रहे शिशु की आयु निर्धारण करने एवं गर्भ में शिशु के विकास में रहे जटिलताओं का पता लगाने एवं माता एवं शिशु के विकास के लिए ‘‘भरोसा’’ कार्यक्रम का शुभांरभ मुख्य अतिथि विधायक गुना श्री गोपीलाल जाटव एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कलेक्टर गुना श्री फ्रेंक नोवल . द्वारा मॉं सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जलित कर राज सोनोग्राफी सेन्टर नयापुरा गुना में किया गया।


कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री डी.एस. जादौन द्वारा बताया गया कि पूर्व में मानसी मॉ बेटी समिति एवं डॉ. एल.के. शर्मा द्वारा चिंहित 38 आंगनबाडी केन्द्रों पर ही यह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा था। कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए कलेक्टर द्वारा उक्त कार्यक्रम में ‘‘भरोसा’’ व्यक्त किया गया तथा शहरी क्षेत्र की सभी 168 आंगनबाडी केन्द्रों की प्रथम त्रैमास में पंजीकृत महिलाओं को लाभ देने हेतु कार्ययोजना तैयार की तथा तदोपरान्त मानसी मॉ बेटी समिति एवं डॉ. एल.के. शर्मा एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा सहमति प्रदान की गई तथा इसी भरोसे पर आज ‘‘भरोसा’’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया जा रहा है।


    इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री गोपालाल जाटव विधायक गुना द्वारा डॉ. एल.के. शर्मा द्वारा किये जा रहे उत्कृष्ट एवं पुनीत कार्य के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि अब इस कार्यक्रम से गुना शहर  की सभी गर्भवती महिलाओं को लाभ मिल सकेगा। कलेक्टर श्री फ्रेंक नोबल . ने कहा कि ‘‘भरोसा’’ कार्यक्रम में मानसी मॉ बेटी समिति, डॉ. एल.के. शर्मा एवं महिला बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग आपसी समन्वय से बेहतर कार्य करेगें तथा गुना शहर की गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को लाभ प्राप्त होगा। जिससे शिशु लिंगानुपात में वृद्धि होगी तथा शिशु एवं मातृ मृत्यु दर तथा कुपोषण में कमी आयेगी।


    इस अवसर पर मानसी मॉ बेटी समिति की ओर से उपस्थित पदाधिकारी श्री गुलशन जी एवं श्री निकलन्त जैन एडवोकेट द्वारा निःशुल्क दवाईयां देने की सहमति व्यक् की गई। डॉ. एल.के. शर्मा ने कहा कि इस कार्य को में पूर्ण लगन एवं मेहनत से प्रशासन के सहयोग से करता रहूंगा। शुभांरभ कार्यक्रम के अवसर पर प्रथम त्रैमास की 14 गर्भवती महिलाओं की प्रथम निःशुल्क सोनोग्राफी की गई। उक्त सोनोग्राफी इंडियन रेडियोलोजिकल एण्ड इमेजिंग एसोसिएशन के समरक्षण प्रोटोकॉल के अनुसार किया जायेगा।


   इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्री सुनील अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी. बुनकर, सिविल सर्जन श्री एच व्ही जैन एवं महिला एव बाल विकास के परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं आंगनबाडी कार्यकर्ता तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.