पत्नी से फोन पर बात करने से खफा होकर काट दिया था दोस्त का गला, पुलिस ने किया पर्दाफाश

Updated on 02-09-2024 02:04 PM
भोपाल। बिलखिरिया थाना पुलिस ने 24-25 अगस्त की दरमियानी रात आरटीओ के पास हुई छावनी पठार निवासी 22 सुप्यार शिल्पी ऐर्फ छोटू की हत्या की गुतथी सुलझा ली है। वह राजमिस्त्री का काम करता था। हत्या के आरोप में छोटू के दोस्त 33 वर्षीय रामबाबू कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है। छोटू, रामबाबू की पत्नी से फोन पर बात किया करता था। इससे नाराज होकर उसने साथ में शराब पिलाने के बाद चाकू से छोटू का गला रेत दिया था।बिलखिरिया थाना प्रभारी वीरेंद्र सेन के अनुसार 26 अगस्त को दोपहर में छोटू का शव झाड़ियों से बरामद किया गया था। उसका मोबाइल फोन गायब था। मोबाइल की काल डिटेल और विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी के फुटेज देखने पर पता चला था कि आखिरी बार छोटू अपने दोस्त रामबाबू के साथ देखा गया था। घटना के बाद से रामबाबू गायब भी था।

पुलिस ने रविवार को मूलत: ग्राम उमरहारी थाना सुल्तानगंज थाना सिलवानी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में रामबाबू ने पुलिस को बताया कि छोटू उसकी पत्नी से फोन पर लंबी बात किया करता था। उसने कई बार छोटू को समझाया भी था, लेकिन वह नहीं मान रहा था।

24 अगस्त की को वह शराब पिलाने के बहाने से छोटू को अपने साथ ले गया था। नशा अधिक होने पर उसने छोटू के गले पर चाकू से वार कर दिए थे। इससे उसकी मौत हो गई थी। एएसआइ बेनीप्रसाद ने बताया कि रामबाबू ने छोटू का मोबाइल फोन रायसेन बायपास रोड पर फेंक दिया था। उसे भी बरामद कर लिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.