बिहार से भागी सहेलियों को खंडवा में ट्रेन से उतारा:प्रेमियों संग शादी करके मुंबई में बसने का था प्लान, पुलिस ने मोबाइल से ट्रेस किया

Updated on 27-08-2025 12:25 PM

परिजन की टोकाटाकी से परेशान बिहार की दो नाबालिग सहेलियों ने मुंबई में बसने का प्लान बना लिया। प्रेमियों से बात की तो उन्होंने साथ देने की हामी भर दी। बोले कि पहले तुम जाओ, फिर हम आते हैं। प्रेमियों ने लड़कियों को मुंबई की ट्रेन में बैठा दिया।

लड़कियों के भागने की बात परिजन को पता लगी तो पुलिस के पास पहुंचे। मोबाइल लोकेशन सर्चिंग की गई। इसके आधार पर खंडवा रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) ने उन्हें स्टेशन पर उतार लिया और सरकारी खानापूर्ति के बाद परिजन को सौंप दिया।

लड़कियां बिहार के नालंदा जिले की रहने वाली हैं। एक ही स्कूल में दसवीं क्लास में पढ़ती हैं। खंडवा बाल कल्याण समिति ने काउंसलिंग की तो पता चला कि एक छात्रा अपने दादा-दादी तो दूसरी अपने माता-पिता और भाई से परेशान थी। एक के पिता दिल्ली में मिट्टी के बर्तन बनाते हैं तो दूसरी के पिता अहमदाबाद की फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं।

प्रेमियों से बात करने पर टोकते थे परिजन बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने बताया कि 15 और 16 साल की सहेलियां नालंदा के एक गांव में आसपास ही रहती हैं। दोनों के नाबालिग प्रेमी भी उसी मोहल्ले में रहते हैं। वे अधिकतर समय अपने प्रेमियों से फोन पर बात करती रहती थीं। परिजन उन्हें टोकते थे। इसी कारण परिवार आए दिन विवाद होता था।

उन्होंने प्रेमियों के साथ मुंबई जाकर शादी करने और वहीं बसने का प्लान बना लिया। लड़कियों के कहने पर उनके प्रेमियों ने करीब 10 दिन पहले मुंबई जाकर किराए का मकान देख लिया था। मुंबई में ही रहने वाले दोस्त की मदद से वहां रहने के लिए व्यवस्थाएं जुटा ली थीं। गांव लौटकर लड़कियों से कहा- पहले तुम जाओ। वहां 8 दिन रहो, उसके बाद हम आते हैं।

खंडवा में RPF ने रेलवे स्टेशन पर उतारा 23 अगस्त को दोनों सहेलियां जनता एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर मुंबई के लिए निकलीं। उनके पास मोबाइल थे, जो उन्होंने छात्रवृत्ति योजना में मिले रुपयों से खरीदे थे। इन्हीं मोबाइलों को ट्रेस करके नालंदा पुलिस ने उनकी लोकेशन निकाली। फिर खंडवा RPF को सूचना दी। खंडवा रेलवे स्टेशन पर 24 अगस्त की रात साढ़े 11 बजे RPF ने दोनों सहेलियों को उतार लिया।

27 घंटे का सफर करके परिजन खंडवा लेने पहुंचे खंडवा RPF ने लड़कियों के परिजन को सूचना दी। वे स्थानीय पुलिस के साथ मंगलवार दोपहर टैक्सी से खंडवा पहुंचे। 1400 किलोमीटर का सफर 27 घंटे में तय किया।

यहां बाल कल्याण समिति ने परिजन के बयान दर्ज किए और लड़कियों को उनके सुपुर्द कर दिया। इस दौरान एक छात्रा ने अपने भाई के साथ जाने से मना कर दिया। भाई भी घबरा गया कि रास्ते में फिर कोई गड़बड़ न हो जाए। समिति ने दोनों भाई-बहन को समझाइश दी और घर के लिए रवाना किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.