द पार्क इंदौर में 19 अक्टूबर तक ‘फ्रॉम द हाउस ऑफ मगध’ फूड फेस्टिवल

Updated on 10-10-2025 11:43 AM

इंदौरभारत विभिन्न संस्कृतियों और खानपान परंपराओं से भरपूर देश है, जहाँ हर क्षेत्र का खाना अलग होता है। बिहार जो पहले मगध का हिस्सा था, इस राज्य का इतिहास, भूगोल और सदियों से हुए सांस्कृतिक मेल-जोल को दर्शाता है। इसी स्वाद, परंपरा और संस्कृति को करीब से महसूस करने का अवसर इंदौरवासियों को मिल रहा है। द पार्क इंदौर अपने प्रसिद्ध रेस्तरां एपिसेंटर में लाया है बिहार की मिट्टी से जुड़ी स्वाद यात्रा फ्रॉम द हाउस ऑफ मगध, जो 8 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। यह फेस्टिवल न सिर्फ खाने का, बल्कि बिहार की पारंपरिक रसोई को करीब से महसूस करने का मौका दे रहा है।

द पार्क इंदौर के एग्जेक्युटिव शेफ संतोष यादव ने कहा, "इस विशेष आयोजन में मगध क्षेत्र के वे व्यंजन शामिल किए गए हैं जो पीढ़ियों से भारतीय रसोई की विरासत का हिस्सा रहे हैं। यहां हर डिश में बिहार की बोली, मिट्टी और मसालों की कहानी मिलेगी। पारंपरिक देसी तड़के और आधुनिक प्रस्तुति के मेल से यह फेस्टिवल स्वाद, सुगंध और सांस्कृतिक अनुभव का संगम बनेगा। फेस्टिवल में परोसे जाने वाले व्यंजनों में लिट्टी चोखा, ओल अहुना, दाल पीठा, मटर घुघनी, भोज आलू परवल, चंपारण मटन, अहुना मुर्गी, चंद्रकला, परवल की मिठाई, अनरसा और पन्तुआ जैसे पारंपरिक व्यंजन शामिल हैं, जो हर थाली को बिहारी स्वाद से भर देंगे।"

द पार्क इंदौर के फूड एंड बेवरेज डायरेक्टर सुदीप कांजीलाल ने कहा, "फेस्टिवल के दौरान एपिसेंटर रेस्तरां को बिहार की संस्कृति की झलक दिखाने वाले पारंपरिक सजावट से संवारा गया है। लोक संगीत, मिट्टी के बर्तनों और देसी खुशबुओं से सजा यह आयोजन मेहमानों को “मगध की रसोई” में होने का वास्तविक अनुभव देगा। फूड फेस्टिवल का उद्देश्य भारतीय क्षेत्रीय व्यंजनों की विविधता को सम्मान देना और लोगों को बिहार की पाक परंपरा से जोड़ना है। शहर के फूड लवर्स 8 से 19 अक्टूबर तक द पार्क इंदौर के एपिसेंटर रेस्तरां में इस स्वाद यात्रा का हिस्सा बन सकते हैं, जहाँ हर निवाला बिहार की मिट्टी की कहानी कहेगा।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.