अगले सत्र से राष्ट्रीय स्तर पर बन रहा आयोग देगा नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता

Updated on 26-07-2024 12:13 PM
भोपाल। प्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद अब इसमें सुधार के लिए हर तरफ से सख्ती हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश में आयोग बनाया जा रहा है। यह प्रवेश परीक्षा कराने और निगरानी का काम करेगा।कॉलेजों को मान्यता राष्ट्रीय स्तर पर बन रहे आयोग द्वारा दी जाएगी। अगले सत्र (वर्ष 2025-26) से राष्ट्रीय आयोग काम करने लगेगा। यह इंडियन नर्सिंग काउंसिल (आईएनसी) के मापदंडों के आधार पर कॉलेजों को मान्यता देगा। मध्य प्रदेश के अतिरिक्त कुछ अन्य राज्य भी इस व्यवस्था को अपना सकते हैं। इससे नर्सिंग कॉलेजों की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता

उल्लेखनीय है कि मेडिकल और आयुष कॉलेजों की मान्यता भी इनके लिए राष्ट्रीय स्तर पर बने आयोग देते हैं, लेकिन नर्सिंग कॉलेजों के लिए अभी तक ऐसी व्यवस्था नहीं है। नर्सिंग कॉलेजों को राज्यों की काउंसिल ही मान्यता दे रही है। बता दें वर्ष 2018 के पहले तक आईएनसी के मापदंडों के आधार पर मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल कॉलेजों को मान्यता दे रही थी। इसके बाद राज्य सरकार ने अपने नियम बनाकर मापदंड निर्धारित किए थे , इसके आधार पर मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल मान्यता दे रही थी।

मापदंडों की अनदेखी कर कॉलेजों को मान्यता देने का खुला खेल वर्ष 2018 के बाद से ही शुरू हुआ है। हाई कोर्ट द्वारा पिछले सप्ताह दिए निर्देश के बाद इस सत्र (वर्ष 2024-25) की मान्यता भी दी जानी है, लेकिन वर्तमान सत्र में आईएनसी के मापदंडों के आधार पर मान्यता देने का काम मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल ही करेगी।

काउंसिल के प्रशासक अभिषेक दुबे ने बताया कि प्रदेश में आयोग बनाने के लिए सामान्य प्रशासन और वित्त विभाग ने सहमति दे दी है। फाइल अब विधि विभाग में है। इसके बाद प्रस्ताव कैबिनेट बैठक में जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.