आज से सड़कों के गड्‌ढों के फोटो खींचेगी पब्लिक:लोकपथ एप पर अपलोड करेगी, दुरुस्त नहीं करने पर इंजीनियर पर एक्शन होगा, सीएम लोकार्पित करेंगे एप

Updated on 02-07-2024 01:25 PM

प्रदेश में आज से लोक निर्माण विभाग की सड़कों के गड्‌ढों की फोटो खींचकर आम जन विभाग द्वारा तैयार किए गए लोकपथ एप पर अपलोड कर सकेंगे। एप की खासियत यह है कि इसमें फोटो खींचकर अपलोड करने के बाद जियो टैगिंग के माध्यम से यह सीधे संबंधित इंजीनियर और उसके सीनियर अफसर तक पहुंच जाएगा। अगर समय पर उसे दुरुस्त नहीं किया गया तो संबंधित इंजीनियर के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह की मौजूदगी में विधानसभा परिसर में इस एप को लांच करेंगे। इसके बाद यह एक्टिव हो जाएगा।

लोक-पथ एप (पॉट होल रिपोर्टिंग ऐप) बेहतर सड़क सुविधा देने के लिए तैयार कराया गया है। इससे न केवल सड़कों की स्थिति में सुधार होगा, बल्कि नागरिकों का विश्वास भी लोक निर्माण विभाग पर और अधिक बढ़ेगा। अफसरों का कहना है कि लोकपथ एप के उपयोग से न केवल गड्ढों की जल्द मरम्मत संभव होगी बल्कि इससे नागरिकों की भागीदारी भी बढ़ेगी। यह एप सड़क सूचना एवं प्रबन्धन प्रणाली के साथ सुरक्षा और यातायात की सुगमता के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

ऐसे होगी एप पर फोटो अपलोड

इस एप के माध्यम से आम नागरिक जिन सड़कों पर गड्‌ढे होंगे उसके फोटो अपने मोबाइल से जियोटेग खींचेगे और अपलोड करके विभाग को सूचित कर सकेंगे। अपलोड किए गए गड्ढों का फोटो जीपीएस लोकेशन के साथ संबंधित जिले के कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी को प्राप्त होगा जिसके बाद कार्यपालन यंत्री इसकी मरम्मत का काम कराएंगे। निर्धारित समय सीमा में गड्ढों की मरम्मत के बाद संबंधित इंजीनियर सुधार कार्य का फोटो पुनः मोबाइल एप से अपलोड करेंगे। इसकी सूचना फोटो अपलोड करने वाले व्यक्ति को भी मिलेगी और अगर गलत जानकारी है तो वह इसकी रिपोर्ट कर सकेगा। इसके अलावा राज्य स्तर पर इन मामलों की शिकायतों की निगरानी और निराकरण की भी व्यवस्था की जाएगी ताकि सड़कों की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.