आज से नई कलेक्टर गाइडलाइन की दरों पर होंगी रजिस्ट्रियां, जिले में 1443 स्थानों पर बढ़ाई दरें

Updated on 04-04-2024 11:06 AM

भोपाल। जिले में गुरुवार यानी आज से वित्तीय वर्ष 2024-25 की नई कलेक्टर गाइडलाइन की दरों पर संपत्तियों की रजिस्ट्री की जाएगी। ऐसे में अब खरीदारों को पहले से अधिक शुल्क चुकाना होगा। दरअसल पहले आदर्श आचार संहिता लागू होने की वजह से दरों में बढ़ोतरी पर रोक लगा दी गई थी लेकिन पंजीयन विभाग को चुनाव आयोग से मंजूरी मिलने के बाद नई दरें बुधवार से लागू कर दी गई। पहले दिन संपदा पोर्टल में इसे अपलोड करने का काम जारी रहा। इसके चलते राजधानी के तीनों पंजीयन कार्यालयों में एक भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी। हालांकि पंजीयन विभाग के पोर्टल संपदा के मुताबिक, प्रदेश भर में 400 रजिस्ट्रियां दर्ज हुई हैं।

निर्वाचन आयोग की मंजूरी से नई दरें लागू

जानकारी के अनुसार एक अप्रैल से नई कलेक्टर गाइडलाइन लागू होनी थी, लेकिन आचार संहिता होने के कारण रोक लगा दी गई थी। महानिरीक्षक पंजीयक द्वारा जारी आदेश में आचार संहिता के चलते आगामी आदेश तक पुरानी गाइडलाइन की समयावधि बढ़ा दी गई थी। राज्य शासन ने दो दिन पहले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र से गाइडलाइन लागू करने के लिए अनुमति मांगी थी। यह केंद्रीय निर्वाचन आयोग को भेज दी गई थी। मंगलवार को आयोग ने गाइडलाइन जारी करने की अनुमति दी थी। इसके अगले ही दिन पंजीयन और मुद्रांक विभाग ने बुधवार को इसे लागू कर दिया है।

दोगुने हो गए प्रापर्टी की खरीदारी के क्षेत्र

नई कलेक्टर गाइडलाइन के साथ जिले में अब प्रापर्टी की सर्वाधिक दरों वाले स्थान पहले से बढ़कर दोगुना 1,443 हो गए हैं। इन स्थानों पर पांच से 95 प्रतिशत तक जमीन महंगी हो गई है। इसमें सबसे ज्यादा महंगी 95 प्रतिशत जमीन विद्यानगर और कोरल वुड रोड में बढ़ाई गई है। वहीं, कटारा, बावड़िया कलां, अयोध्या नगर, मिसरोद, खजूरीकलां, गुरुनानक पुरा, कोलुआ कलां की कालोनियों की दरें भी 20 से 95 प्रतिशत तक महंगी होगी। इधर, नगरीय सीमा में आने वाली कृषि भूमि भी महंगी होने जा रही है। यहां पर 40 प्रतिशत तक दरें बढ़ाई गई हैं। वहीं बैरसिया जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में भी 10 से लेकर 20 प्रतिशत तक जमीनों की दरें बढ़ाई गई हैं।

अधिकारियों का दावा, 7.19 प्रतिशत की औसत वृद्धि

हालांकि पंजीयन अधिकारियों ने दावा किया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 की कलेक्टर गाइडलाइन में जिले के 3,900 स्थान में से 1,443 में 7.19 प्रतिशत की वृद्धि होगी। इनमें शहरी क्षेत्र की 1,228 स्थान पर 8.19 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्र की 215 स्थान पर 5.48 प्रतिशत वृद्धि शामिल है। वहीं 2,547 स्थान पर दरें यथावत रखी रहेगी। कलेक्टर गाइडलाइन में 22 नई कालोनियां जोड़ी गई हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.