नारायणा ने अपनी नारायण शैक्षणिक योग्यता परीक्षा (NSAT)-2025 के 20 वें संस्करण की घोषणा की

Updated on 17-07-2025 03:04 PM

इंदौर: नारायणा एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस ने गर्व के साथ NSAT 20 वें संस्करण की घोषणा की है l  नारायण शैक्षणिक योग्यता परीक्षा (NSAT)-2025 प्रतिष्ठित वार्षिक परीक्षा छात्रों को ₹50 करोड़ से अधिक की छात्रवृत्तियाँ और ₹1 करोड़ से अधिक के नकद पुरस्कार प्रदान करेगी। देशभर के छात्रों द्वारा बहुप्रतीक्षित यह परीक्षा अकादमिक उत्कृष्टता की पहचान करने, उसे पोषित करने और पुरस्कृत करने का उद्देश्य रखती है।

कक्षा 5 से 11 (साइंस स्ट्रीम) तक के छात्रों के लिए खुली इस परीक्षा के माध्यम से छात्रों के ज्ञान, लॉजिकल रीजनिंग, और प्रॉब्लम सोल्विंग एबिलिटी का आकलन राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा। नारायण शैक्षणिक योग्यता परीक्षा (NSAT)-2025 युवाओं को अपनी सीमाओं को पार करने और ऊंचाइयों तक पहुँचने के लिए प्रेरित करता है। यह परीक्षा 300 से अधिक शहरों में आयोजित की जाएगी और विविध पृष्ठभूमि के छात्रों को समान अवसर प्रदान करेगी।

छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, एनएसऐटी 2025 ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रारूपों में आयोजित किया जाएगा। ऑफलाइन परीक्षाएं 5 और 12 अक्टूबर 2025 को निर्धारित की गई हैं, वहीं ऑनलाइन परीक्षाएं 19 और 26 अक्टूबर 2025 को निर्धारित की गई हैं। पिछले संस्करण में 2.5 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था, और इस वर्ष संख्या के नए कीर्तिमान की उम्मीद है।

इस अवसर पर नारायणा एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस की निदेशक डॉ. पी. सिंधुरा और सुश्री पी. शरनी ने कहा: “एनएसऐटी का 20वां संस्करण अब तक का सबसे प्रभावशाली होगा, जो देशभर के 3,000 से अधिक स्कूलों के छात्रों तक पहुंचेगा। साइंस, गणित और मेंटल एबिलिटी के मूल्यांकन के साथ एनएसऐटी तार्किक सोच को बढ़ावा देता है और एक समान मंच तैयार करता है। 100% तक की छात्रवृत्तियाँ दी जाएंगी ताकि प्रतिभाशाली छात्रों को उनके सपनों को पूरा करने में पूरा सहयोग मिल सके।”

चार दशकों की गौरवपूर्ण विरासत के साथ, नारायणा एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस लगातार शैक्षणिक उत्कृष्टता के नए मानदंड स्थापित कर रही है। "आपका सपना, हमारा सपना" के मूलमंत्र पर विश्वास रखते हुए नारायणा छात्रों को उनकी अकादमिक और व्यक्तिगत सफलता की दिशा में प्रेरित करता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.