गोवंश से कुकर्म की घटना पर भड़के गृहमंत्री नरोत्‍तम, बोले- आरोपित को ऐसी सजा देंगे, जो नजीर बनेगी

Updated on 30-06-2023 06:00 PM
भोपाल । पुराने शहर के मंगलवारा थाना क्षेत्र में गोवंश के साथ एक वहशी व्यक्ति द्वारा कुकर्म करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदूवादी संगठनों में रोष व्याप्त हो गया। गुरुवार शाम को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवारा थाना पहुंचकर इस प्रकरण पर नाराजगी जताते हुए जमकर नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ कुकर्म का केस दर्ज कर लिया। सीसीटीवी फुटेज से मिले हुलिए के आधार पर अज्ञात आरोपित की तलाश की जा रही है।

बेहद निंदनीय और दुखद, आरोपित को देंगे सख्‍त सजा - नरोत्‍तम

इस घटना को लेकर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने भी नाराजगी जताई है। शुक्रवार सुबह मीडियाकर्मियों से चर्चा के दौरान इस प्रकरण का जिक्र आने पर नरोत्‍तम ने कहा कि इससे ज्‍यादा निंदनीय बात और दुखद प्रसंग क्‍या होगा। हमारा हिंदुस्‍तान ऐसा देश है, जहां कई चीजों के बारे में मान्‍यताएं और धारणाएं अलग हैं। हम धरती को माता कहते हैं। इसी तरह हम गाय को भी माता कहते हैं। उसके साथ कुकृत्‍य करने का जो वीडियो सामने आया है, उससे मन दुखी और आहत भी हुआ है। हमने इसे बहुत गंभीरता से लिया है। थाने में आइपीसी की धारा 377 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। नरोत्‍तम ने दावा किया कि भले ही आरोपित की अभी शिनाख्‍त नहीं हुई है। लेकिन उसे चौबीस घंटे के भीतर पकड़ लिया जाएगा और ऐसी नजी बनाएंगे कि दोबारा कोई ऐसा करने की सोचे भी नहीं।

यह है मामला

मंगलवारा थाना पुलिस के मुताबिक स्थानीय रहवासी प्रकाश यादव ने शिकायत दर्ज कराई है। उसमें बताया कि गुरुवार तड़के गल्ला मार्केट रोड पर श्रीजी ट्रेडर्स के सामने बैठे गोवंश के साथ एक युवक कुकर्म कर रहा था। वहीं पास में रहने वाले किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया था। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में रोष व्याप्त हो गया है। शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धारा-377 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपित को जल्‍द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.