नए पदोन्नति नियमों को लेकर जीएडी आज करेगा मीटिंग:मंत्रालय में सामान्य, ओबीसी, पिछड़ा वर्ग अधिकारी-कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन

Updated on 26-06-2025 11:57 AM

नए पदोन्नति नियमों को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) आज सभी विभागों के साथ बैठक करेगा। इस बैठक में जीएडी अफसर पदोन्नति नियमों के मुताबिक विभागों की विभागीय पदोन्नति समितियों का गठन कर पहली बैठक जल्द से जल्द बुलाए जाने के निर्देश देंगे।

दूसरी ओर नए पदोन्नति नियमों के विरोध में सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा आज मंत्रालय में लंच के दौरान प्रदर्शन किया जाएगा। इसको लेकर मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ ने मुख्य सचिव, एसीएस जीएडी और मंत्रालय के सुरक्षा अधिकारी को आंदोलन का नोटिस पहले ही दे दिया है।

19 जून को लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 का राजपत्र में प्रकाशन करने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने नए पदोन्नति नियमों को लेकर सभी विभागीय अफसरों की मीटिंग बुलाई है। जीएडी द्वारा बुलाई गई बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन भी मौजूद रहेंगे। मोहन कैबिनेट द्वारा लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 को मंजूरी 17 जून को दी गई। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके नियम जारी किए हैं।

बैठक में मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव जीएडी के अलावा सभी ‌विभागों के एसीएस, प्रमुख सचिव और सचिव शामिल होंगे। सुबह 10.30 बजे से होने वाली बैठक के लिए सभी विभागों के अफसरों को विभागीय तैयारियों के साथ आने के लिए कहा गया है। इस बैठक में विभागों के अफसरों को पदोन्नति नियमों के संबंध में अफसरों के सामने आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए भी राय दी जाएगी।

विभागीय पदोन्नति समिति सबसे महत्वपूर्ण

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा पदोन्नति नियम जारी करने के बाद विभागीय पदोन्नति समिति के गठन पर सबसे पहला फोकस है। इसलिए बैठक में आने के पहले कई विभागों के अफसर पदोन्नति समिति के गठन की प्रक्रिया पूरी करके आ सकते हैं ताकि चीफ सेक्रेटरी को प्रोग्रेस से अवगत कराया जा सके। इसमें एससी-एसटी वर्ग के कम से कम एक अफसर की अनिवार्यता तय की गई है। दूसरी ओर जीएडी अफसरों ने कहा है कि विभाग जून माह में डीपीसी मीटिंग बुलाकर मंत्रालय सेवा और राजस्व से राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के पदों के लिए डीपीसी कर सकता है।

मंत्रालय के गेट पर होगा प्रदर्शन

मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष इंजीनियर सुधीर नायक ने बताया कि पदोन्नति नियमों में सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग के अधिकारियों कर्मचारियों की अनदेखी किए जाने के कारण कर्मचारियों अधिकारियों में विरोध गहराता जा रहा है। इसी तारतम्य में मंत्रालय में मंगलवार को सामान्य, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग के अधिकारियों कर्मचारियों की एक मीटिंग हुई जिसमें गुरुवार को गेट नम्बर एक के सामने प्रदर्शन कर पदोन्नति नियमों का विरोध करने का फैसला किया गया।

आंदोलन में नये पदोन्नति नियमों में अनारक्षित वर्ग विरोधी प्रावधानों से कर्मचारियों को अवगत कराया जाएगा। इसी विरोध के चलते बुधवार सभी पीड़ित कर्मचारी अधिकारी पदोन्नति नियमों के विरोध की टोपी पहनकर काम करने पहुंचे थे। उसके बाद 26 जून गुरुवार को वल्लभ भवन क्रमांक 1 मेन गेट पर लंच टाइम में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। आंदोलन के आगामी चरण गुरुवार को ही घोषित किए जायेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.