गेल ने किया ‘सक्षम साइक्लोथॉन’ का आयोजन

Updated on 08-02-2026 07:19 PM
भोपाल : भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तत्वावधान में गेल (इंडिया) लिमिटेड द्वारा भोपाल में 8 फरवरी 2026 को ‘सक्षम साइक्लोथॉन’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अजय कुमार श्रीवास्तव, मुख्य महाप्रबंधक एवं राज्य प्रमुख, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भोपाल, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।  इनके अलावा गेल इंडिया लिमिटेड के आंचलिक मुख्य महाप्रबंधक रंजन कुमार एवं अन्य अधिकारियों तथा अन्य पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस उपक्रमों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। इस रैली में सभी क्षेत्रों से, जैसे की - स्कूल, कॉर्पोरेट्स, विभिन्न साइकिल राइडर एसोसिएशन के सदस्यों तथा विभिन्न उम्र के लोगों ने भारी संख्या में उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों के लिए लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया गया, तथा 4 विजेताओं जिनमें 2 पुरुष तथा 2 महिलाओं को ईनाम के स्वरूप में साइकिल प्रदान की गई। प्रातः 07:00 बजे प्रतिभागियों को झंडी दिखाकर मुख्य अतिथि ने 5 कि.मी. दूरी की साइकिल राइड का शुभारम्भ किया।सायक्लोथान  एम वी एम ग्राउंड ,   रोशनपुरा नानके पेट्रोल पंप , लिंक रोड होते हुए वापस एम वी एम ग्राउंड ग्राउंड पर समाप्त हुई । माननीय मुख्य अतिथि ने सभी उपस्थित लोगों को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की शपथ दिलायी। कार्यक्रम में बोलते हुए श्री अजय कुमार श्रीवास्तव जी ने साइकिल चलाने के फायदे बताते हुए कहा कि साइकिल चलाने से न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य में लाभ होता है, अपितु देश की अर्थव्यवस्था के आयातित तेल में व्यय होने वाली विदेशी मुद्रा में भी बचत होती है। भोपाल वासियों के स्वास्थ्य में सुधार, प्रदूषण और ईंधन निर्भरता को कम करने और व्यायाम के महत्व को समझाने के लिये यह एक पहल साबित होगी। साइकिल चलाना एक अच्छी कसरत है तथा अन्य खेलों की अपेक्षा आसान होती है। इसी संदर्भ में भारत सरकार के तेल एवं गैस उपक्रमों के साथ मिलकर विभिन्न शहरों में “सक्षम साइक्लोथॉन” मनाया गया। इनका उद्देश्य देशवासियों के बीच ईंधन संरक्षण और कुशल ऊर्जा उपयोग के महत्व को प्रचार-प्रसार करना है। सक्षम 2025-26 की टैग लाइन ‘तेल और गैस बचाओ, हरित ऊर्जा अपनाओ’ इसी उद्देश्य को सार्थक करती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.