गांधीनगर स्वास्थ्य केंद्र को नहीं मिला सिविल अस्पताल का दर्जा, चिकित्सकों की कमी से मरीज परेशान

Updated on 20-04-2024 12:51 PM
भोपाल। शहर के गांधीनगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सिविल अस्पताल का दर्जा अभी तक नहीं मिल सका है। क्षेत्र की बढ़ती आबादी के बावजूद चिकित्सकों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। इससे मरीजों को प्राथमिक उपचार भी नहीं मिल पा रहा है। मरीज आए दिन परेशान हो रहे हैं।

नर्सिंग स्टाफ की भी कमी

करीब पांच साल पहले इस स्वास्थ्य केंद्र में सात डाक्टर पदस्थ थे। यहां मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए तीन अतिरिक्त डाक्टरों की पदस्थापना करने का प्रस्ताव बनाया गया था, लेकिन पद बढ़ाना तो दूर स्वीकृत पद भी नहीं भरे जा रहे है। वर्तमान में यहां ब्लाक मेडीकल आफिसर सहित मात्र तीन डाक्टर हैं। अस्पताल में प्रतिदिन करीब 200 मरीज पहुंचते हैं। कई बार उन्हें वापस लौटना पड़ता है। नर्सिग स्टाफ की भी कमी महसूस की जा रही है। दो साल पहले तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री डा. प्रभुराम चौधरी ने गांधीनगर अस्पताल को सिविल दर्जा देने की घोषणा की थी, लेकिन बाद में इसे खारिज कर दिया गया।


समय पर नहीं आते डाक्टर

अस्पताल में महिला चिकित्सक की कमी के कारण महिलाओं का समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है। क्षेत्र के रहवासी एवं सोशल एक्टिविस्ट शिव प्रसाद अहिरवार के अनुसार अस्पताल में डाक्टर समय पर नहीं पहुंचते। अहिरवार ने इस संबंध में सीएमएचओ को भी अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं से अवगत कराया है। अहिरवार ने अस्पताल में अतिरिक्त चिकित्सक पदस्थ करने की मांग की है।
गांधीनगर अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या एवं नर्सिंग स्टाफ बढ़ाने के लिए हमने स्वास्थ्य मंत्री सहित वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बढ़ती आबादी को देखते हुए इसे सिविल अस्पताल का दर्जा देना चाहिए। हम लोकसभा चुनाव के बाद स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.