पुलिस से बचने में तालाब में डूबा गैंगस्टर सलमान:परिजन बोले- वो तैराकी में एक्सपर्ट था, डूबा कैसे? क्राइम ब्रांच पर हत्या का आरोप

Updated on 01-09-2025 01:15 PM

इंदौर के गैंगस्टर सलमान लाला का शव रविवार को सीहोर में इंदौर-भोपाल सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में मिला। उस पर एनडीपीएस और हत्या के प्रयास सहित 32 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। सोमवार सुबह भोपाल के हमीदिया अस्पताल की मॉर्चुरी में उसके शव का पीएम कराया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में सलमान के परिचित और परिजन मौजूद हैं। परिजन ने इंदौर पुलिस पर सलमान की हिरासत में हत्या करने के आरोप लगाए हैं।

क्राइम ब्रांच के अफसरों के मुताबिक, सलमान लाला एमडी ड्रग मामले में फरार चल रहा था। उसके बारे में क्राइम ब्रांच को कई दिनों से सूचना मिल रही थी। जानकारी मिली कि वह जमानत के बाद अपने भाई को लेने स्कॉर्पियो से सागर पहुंचा है।

क्राइम ब्रांच की टीम जेल से ही उसके पीछे थी। रात करीब 2 बजे इंदौर-सीहोर हाईवे पर एक तालाब के पास सलमान ने पेशाब करने के लिए अपनी स्कॉर्पियो रुकवाई, तभी पुलिस के निजी वाहन से सिपाही उसे पकड़ने उतरे, तो सलमान ने सिपाहियों को देखकर अंधेरे में छलांग लगा दी।

सलमान लाला को दो दिन तक स्थानीय पुलिस तालाब और उसके आसपास तलाशती रही। पुलिस को लगा कि वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया है, लेकिन रविवार दोपहर उसका शव पानी के ऊपर आ गया। सलमान के लापता होने के बाद उसके परिचित मीडिया में उसकी जानकारी तलाश रहे थे, जबकि क्राइम ब्रांच के अफसर उसके फरार होने की आशंका जता रहे थे।

खजराना में एसआई पर तान दी थी पिस्टल सलमान लाला पुलिस पर हमला करने में पीछे नहीं हटता था। वह पुलिसकर्मियों पर कई बार हमला कर चुका था। कुछ समय पहले खजराना में उसने क्राइम ब्रांच के एसआई पर पिस्टल तान दी थी। इसके बाद सलमान की जमकर पिटाई हुई थी। क्राइम ब्रांच के सिपाहियों को डर था कि आगे जाकर यदि सलमान की कार रोकेंगे तो वह गोली चला देगा। उनके पास पुख्ता जानकारी थी कि उसकी स्कॉर्पियो में अवैध हथियार हैं।

परिजन ने तैरने का वीडियो दिया, बोले- डूब नहीं सकता सलमान लाला के परिजन ने उसके समुद्र में तैरने का एक वीडियो जारी किया है। वीडियो के साथ यह भी कहा कि सलमान तैराक था। वो किसी तालाब में डूबकर कैसे मर सकता है। इसी आधार पर उन्होंने पुलिस पर हिरासत में हत्या करने का आरो लगाया है।

दुर्लभ कश्यप जैसा नेटवर्क खड़ा कर रखा था सलमान लाला ने उज्जैन के बदमाश दुर्लभ कश्यप की तरह नेटवर्क खड़ा कर रखा था। उसकी इंस्टाग्राम पर करीब 2 दर्जन फर्जी आईडी उसके परिचित युवक-युवती चला रहे थे। इनमें वह सलमान को गैंगस्टर बताने के साथ ही उसके कई वीडियो पुलिस कस्टडी के डालते थे। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में दो साल पहले कार्रवाई की थी, जिसमें सलमान के साथियों को पकड़कर उसकी कई फर्जी आईडी डिलीट कराई गई थीं।

एमआईजी इलाके में युवक को बेरहमी से पीटा था सलमान लाला ने डेढ़ साल पहले एमआईजी इलाके में एक युवक को नग्न कर बुरी तरह पीटा था। सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़कर कार्रवाई की थी। सलमान कई युवकों के साथ मारपीट करते हुए वीडियो बनाता और उन्हें सोशल मीडिया पर डालता था, ताकि लोगों में उसका डर बना रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.