देश का सबसे बड़ा ब्लैक स्पाट गणपति घाट, दिसंबर के दूसरे सप्ताह में खत्म होगा

Updated on 10-11-2024 11:33 AM
धार । राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा देश के सबसे बड़े ब्लैक स्पाट के रूप में चिह्नित गणपति घाट का सुधरा स्वरूप दिसंबर के दूसरे सप्ताह में चालू हो जाएगा। यह मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर धार जिले के ग्राम गुजरी के निकट स्थित है।

यहां होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बनाए जा रहे 8.8 किमी लंबे वैकल्पिक मार्ग का निर्माण इस समय तक पूरा हो जाएगा। इससे देश के सबसे बड़े ब्लैक स्पाट की समाप्ति हो जाएगी। वहीं, प्राधिकरण ने यह प्रयास किया है कि हादसे रोकने के साथ-साथ यहां हरियाली का बसेरा हो।

तीन जल संरचनाएं भी बनाई गई हैं

इसके लिए जगह-जगह पौधारोपण किया जाएगा। साथ ही इस मार्ग पर तीन जल संरचनाएं बनाई गई हैं। इससे पानी की उपलब्धता बनी रहेगी। इससे भूजल संवर्धन होगा और मवेशियों को पानी भी मिल सकेगा।

बता दें, वर्ष 2009 में गणपति घाट का निर्माण करते समय इस घाट में ग्रेडियंट अधिक रख दिया गया था। ढलान अधिक होने के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। करीब 15 साल से दुर्घटनाएं हो रही थीं, लेकिन अब स्थिति सुधरने वाली है।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक सुमेश बांझल ने बताया कि देश के सबसे बड़े ब्लैक स्पाट गणपति घाट पर हादसों को रोकने के लिए चल रहे कार्य अब लगभग पूर्णता की ओर हैं। दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। बता दें, गणपति घाट पर औसतन हर महीने चार से पांच लोगों की जान चली जाती थी। अब यह खतरा कम हो जाएगा।

मार्ग की त्रासदी

  • 2009 से 2024 के 15 सालों में
  • 3650 हादसे
  • 34 लोगों की अब तक जान जा चुकी
  • 1850 से ज्यादा घायल हो चुके

वैकल्पिक मार्ग का निर्माण

  • 106 करोड़ रुपये की लागत
  • 8.8 किमी का नया मार्ग

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.