राजधानी में सैकडों स्थानों पर ‎विराजेंगे गणपति

Updated on 10-09-2021 10:02 PM
 भोपाल । राजधानी में ‎ ‎विघ्नहर्ता गणेश आज सैकडों स्थान पर ‎विराजेंगे। शहर में  गणेशोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी है। आज गणपति चौक-चाैराहों के साथ घर-घर ‎विराजेंगे। भक्तों ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। कुछ ही समय बाद प्र‎तिमाएं ‎विधी ‎विधान के साथ  स्था‎‎पित की जाएगी। जिला प्रशासन की गाइडलाइन के मुताबिक तिराहों, चौराहों विराजित किए जाने वाले गणेशजी के पंडाल 30 वाय 45 फीट लंबाई व चौड़ाई रहेगी। सड़कों व संकरी गलियों में पंडाल नहीं सजाए जाएंगे। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं होगा, जिससे भीड़ नहीं बढ़ेगी। जागरण और भंडारों पर भी प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा जिला प्रशासन ने सामाजिक, धार्मिक व व्यापारिक संगठनों को गणेशजी को विराजित करने के लिए अस्थाई बिजली कनेक्शन लेने के निर्देश दिए हैं। लाउड स्पीकर बजाने के लिए सुप्रीम कोर्ट की तय गाइडलाइन का पालन करना होगा। इधर गणेशोत्सव को लेकर समितियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बाजारों में गणेशजी की मिट्टी, गोबर की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। कई रूपों में गणेशजी की प्रतिमाएं 100 रुपये से लेकर 5000 हजार तक मिल रही हैं। अधिकतर लोग छह फिट ऊंची ही प्रतिमाएं विराजित करने के लिए ले रहे हैं। हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष कैलाश बेगवानी ने बताया कि हम सब को कोरोना से बचाव करते हुए गणेशोत्सव मनाना है। समितियों के पदाधिकारियों से आग्रह है कि पंडालों में कोरोना की गाइडलाइन का पालन जरूर कराएं। एक-एक करके भक्तों को गणेशजी के दर्शन करने दें। आरती में सीमित लोग ही मौजूद रहे। कोरोना अभी गया नहीं हैं। मास्क लगाए और सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन करें। प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी गणेशजी की मूर्तियों को विराजित ना करें। सादगी के साथ गणेशोत्सव मनाएं। शहर के प्रमुख जगहों जैसे इतवारा,सेमवारा,जुमेराती,न्यू मार्केट,कोलार बीमाकुंज,कोटरा सुल्तानाबाद बाजार, नेहरू नगर चौराहा सहित कुल 1000 जगहों पर पंडाल सजाकर गणेशजी को विराजित किया जाएगा। इस बार गणेश जी की प्लास्टर ऑफ पे‎रिस की की प्र‎तिमा अपेक्षाक्रत कम बनाई गई है उनका स्थान ‎मिटटी के गणेश जी प्र‎तिमाएं दिखाई दी। ‎मिटटी से बनी हुई प्र‎तिमाएं ‎‎विसर्जन करने में आसानी रहती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.