गाँव-गाँव में उपलब्ध कराई जायेगी कचरा गाड़ी : परिवहन मंत्री श्री राजपूत

Updated on 22-11-2021 05:57 PM

राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने कहा है कि स्वच्छता मिशन में कचरा उठाने के लिए विधानसभा क्षेत्र के हर गाँव में कचरा गाड़ी उपलब्ध कराई जाएगी। मंत्री श्री राजपूत सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बटयावदा में कचरा गाड़ी के लोकार्पण अवसर पर बोल रहे थे।

परिवहन मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि "शहर यदि देश का चेहरा हैं तो गाँव हिन्दुस्तान की आत्मा है"। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जब स्वच्छता मिशन प्रारंभ किया तो उनकी सोच शहरों तक ही सिमित नहीं थी बल्कि उनकी मंशा शहर के साथ हर गाँव को स्वच्छ और स्वस्थ्य रखने की थी। इसलिए शहरों की साफ-सफाई के साथ हर गाँव में भी सफाई को प्राथमिकता देनी चाहिए। मंत्री श्री राजपूत ने ग्रामीणों से अपील की कि कचरा गाड़ी प्रतिदिन हर घर तक पहुँचेंगी। सभी ग्रामीण सहयोग करें और कचरे को गाड़ी में ही डाले। आपके सहयोग के बिना स्वच्छता संभव नहीं है।

गाँव स्वच्छ होगा तो देश स्वस्थ होगा। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि कोरोना जैसी महामारी पर विजय का एक मुख्य आधार स्वच्छता भी हैं। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि मेरा प्रयास है कि सुरखी विधानसभा के सभी ग्रामों में कचरा गाड़ी हो, जो ग्राम को स्वच्छ बनाने के साथ पूरे सुरखी क्षेत्र को स्वच्छता में अग्रणी बना दे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.