हरियाली की चुनर ओढ़ और भी खिल उठा गरबे का रंग, देखें तस्वीरें

Updated on 08-10-2024 11:34 AM
इंदौर । ज्यों-ज्यों नवरात्र के दिन बढ़ते जा रहे हैं त्यों-त्यों गरबे का रंग चढ़ता जा रहा है। नवरात्र के पांचवे दिन गरबे की रंगत में खुशहाली का प्रतीक हरा रंग घुलमिल गया। विजय नगर स्थित श्री गुजराती स्कूल परिसर में आयोजित ‘रासरंग एवं श्री गुजराती समाज की प्रस्तुति नईदुनिया रास उल्लास गरबा महोत्सव 2024’ सोमवार को हरियाली की छटा से सराबोर हो गया।

हरे रंग के परिधानों में सजे-धजे प्रतिभागियों ने सृष्टि निर्माता मानी जाने वाली कुष्मांडा देवी की आराधना करते हुए गरबा किया। हरे रंग को जीवन, समृद्धि और हरियाली का प्रतीक माना जाता है, और इस गरबा महोत्सव में यह रंग और भी गहरा नजर आया।


पंडाल में गरबा खेलते प्रतिभागियों को देख ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे सृष्टि में नई ऊर्जा और हरियाली का संचार हो गया हो। हर कदम पर भक्ति और उत्साह की लहर थी, जिसमें माता की कृपा और प्रकृति का संगम दिखाई दिया।


कार्यक्रम की खास बात रही 16 बच्चों की अनोखी प्रस्तुति, जिसमें उन्होंने ट्रैफिक के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। उनकी इस प्रस्तुति ने न केवल मनोरंजन किया बल्कि एक महत्वपूर्ण संदेश भी दिया।


इस अनोखे आयोजन ने नवरात्र के उत्सव को और भी खास बना दिया। नौ दिवसीय आयोजन में मंगलवार को राज्यपाल मंगुभाई पटेल मुख्यरूप से उपस्थित रहेंगे।


बेस्ट गरबा पुरुष ड्रेस

प्रथम — कुश ठक्कर

द्वितीय— तुषार गांधी

बेस्ट गरबा ड्रेस महिला

प्रथम —मानसी नवकारे

द्वितीय —झलक शर्मा

बेस्ट गरबा कपल

प्रियांश पारिख — कृतिका पारिख

बेस्ट गरबा पुरुष

प्रथम—जेनीश पांचाल

द्वितीय—मनीष तन्ना

बेस्ट गरबा महिला

प्रथम—विम्मी गोस्वामी

द्वितीय— समीक्षा पंड्या

बेस्ट किड्स

प्रथम —मानव बर्फीवाला

द्वितीय—विहा शाह



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.