भोपाल के इतवारा में फटा गैस सिलेंडर:एक दर्जन दमकलों ने आग बुझाई

Updated on 11-04-2025 01:58 PM

भोपाल के इतवारा में एक घर में रखा गैस सिलेंडर फट गया। इससे घर में आग लग गई। आगजनी की घटना रात 8 बजे की है। करीब 2 घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। मौके पर फतेहगढ़, यूनानी सफाखाना और पुल बोगदा से एक दर्जन दमकलें और टैंकर पहुंचे।

इतवारा के कोड़ी मंदिर के पास लगी। आसपास के फायर स्टेशन से दमकलें मौके पर पहुंची और आग पर काबू किया। हालांकि, देर तक धुआं उठता रहा। इस कारण मौके पर ही दमकलें मौजूद है।

आग लगने की वजह सामने नहीं आई जानकारी के अनुसार, टीन शेड के मकान में आग लगी थी। इस कारण आग पर काबू पाने में मशक्कत करना पड़ी। फायरमैन आसपास की बिल्डिंग पर पहुंचे और फिर आग में पानी डाला। इसके बाद आग बुझ सकी। फिलहाल आग लगने की वजह सामने नहीं आई है।

इससे पहले एमपी नगर जोन-2 में रेल ट्रैक किनारे झाड़ियों में आग लग गई। गुरुवार दोपहर में आग लगी, जिसे दमकलों की मदद से बुझाया जा सका। जिस जगह आग लगी, उससे करीब 100 फीट की दूरी पर ही ट्रेन खड़ी थी। इधर, दाना पानी इलाके में भी आग लगने की सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची। यहां ट्रांसफॉर्मर में आग लगी थी।

आग लगने की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन कोई जलती हुई वस्तु फेंकने से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। फायर ब्रिगेड अगर समय पर नहीं पहुंचती तो आग ज्यादा फैल सकती थी।

आग से पौधे झुलसे आग लगने की वजह से ट्रैक किनारे सैकड़ों पौधे झुलस गए। कई पेड़ तो पूरी तरह से जल गए। बता दें कि पिछले साल ही रेलवे ने रेल ट्रैक और गौतम नगर की मेन रोड किनारे बाउंड्री वॉल बनवाई थी। पिछले साल भी यहां पर आग लगी थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.