पिछले वर्ष जुलाई में दो बार खोले थे भदभदा डैम के गेट, इस बार अगस्त में भी 25 प्रतिशत खाली बड़ा तालाब

Updated on 05-08-2023 01:33 PM

 भोपाल। राजधानी में एक जून से चार अगस्त के बीच करीब 506.8 मिमी. वर्षा हो चुकी है, लेकिन यह सामान्य से 60.3 मिमी. कम है। जबकि पिछले वर्ष 2022 में अब तक 600 मिमी. वर्षा हो चुकी थी। वहीं जुलाई माह में ही बड़ा तालाब छलकने लगा था, जिसकी वजह से दो बार भदभदा डैम के गेट खोलने पड़े थे। लेकिन इस बार कम वर्षा की वजह से बड़ा तालाब 25 प्रतिशत खाली है। अभी बड़े तालाब को फुल टैंक लेवल तक पहुंचने के लिए ढाई फीट पानी की जरूरत है। यही हाल शहर के अन्य जलाशयों का भी है।

बता दें कि इस बर्ष जुलाई में बादल तो खूब आए, लेकिन वर्षा अन्य वर्षों की अपेक्षा कम हुई। पिछले वर्ष पहली बार 24 जुलाई को भदभदा डैम के गेट खोले गए थे। इसके बाद केरवा, कलियासोत व कोलार डेम का गेट भी खोला गया था। लेकिन जलस्तर कम होते ही डेम के गेट बंद कर दिए गए थे। इसके बाद 25 जुलाई को फिर एक बार सभी डैमों के गेट खोले गए थे। लेकिन इस बार अब तक बड़े तालाब में केवल 1200 एमसीएफटी पानी बढ़ा है। जिसके बाद बड़े तालाब का जलस्तर 2708 एमसीएफटी पर पहुंच गया है। वहीं इसे फुल टैंक लेवल तक पहुंचने के लिए अभी 880 एमसीएफटी पानी की और जरूरत है।

डैम - न्यूनतम जलस्तर - अधिकतम जलस्तर - वर्तमान जलस्तर

भदभदा - 503.90- 507.24- 507.98

केरवा - 500.79 - 509.93 - 507.80

कलियासोत - 486.16 - 505.67 - 502.82

कोलार - 432.93 - 462.20 -457.65

नोट - जलस्तर मीटर में


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.