गौरव जुयाल ने सत्व प्रेप स्कूल में बच्चों के साथ की क्रिएटिविटी वर्कशॉप

Updated on 10-08-2024 06:42 PM

इंदौर: भारत के लोकप्रिय बच्चों के टीवी शो, आर्ट अटैक के पूर्व होस्ट और वर्तमान में एक लर्निंग एक्सपीरियंस डिज़ाइनर, गौरव जुयाल ने इंदौर स्थित सत्व टाइनी एक्सप्लोरर्स प्रेप स्कूल में बच्चों के साथ दो क्रिएटिविटी वर्कशॉप आयोजित की। इन वर्कशॉप में एक में गौरव ने बच्चों को कला और रचनात्मकता के महत्व के बारे में बताया और दूसरी में पेरेंट्स के साथ बातचीत की।

 

सत्व स्कूल कला एकीकरण पर विशेष जोर देता है। स्कूल का मानना है कि हर बच्चे में कला, रचनात्मकता और खेल के प्रति एक प्राकृतिक रुझान होता है। इसलिए स्कूल का प्रयास है कि बच्चों को जो कुछ भी सिखाया जाए, वह कला के माध्यम से खेल-खेल में सिखाया जाए।

 

गौरव जुयाल ने बच्चों को गीले - पर - गीले (wet – on – wet) तकनीक से पेंटिंग बनाना सिखाया. गौरव का कहना है कि, "छोटे बच्चों के साथ आउटलाइन वाली ड्राइंग कम बनानी चाहिए। आउटलाइन का मतलब हो जाता है कि आप एक आकार में चीजों को समेट रहे है लेकिन बचपन में बच्चों का विस्तार होने देना चाहिए। मैं इस  एक्टिविटी में दो ही रंगों का प्रयोग करता हूँ क्योंकि दो रंगों के मिलने से बच्चे कोई आकृति बनाने की कोशिश करते हैं।"

 

वर्कशॉप के दौरान बच्चों के खेल की महत्ता पर भी चर्चा की गई। गौरव का मानना है कि खेल बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, "आप लाइफ के साथ खेलना सीख गए तो आपका नजरिया बदल जाता है।"

 

सत्व टाइनी एक्सप्लोरर्स प्रेप स्कूल के संस्थापक, अथर्व शर्मा का कहना है कि, "सीखना भी एक कला है, जिसका विकास समय और संगत के साथ होता है। बच्चे के सबसे पहले और महत्वपूर्ण मेंटर पेरेंट्स होते हैं, जिनसे बच्चे सीखना सीखते हैं। इसलिए जरूरी है, कि पेरेंट्स भी पेरेंटिंग को ढंग से सीखें। बच्चों के आगे बढ़ने में उनके आसपास का वातावरण भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उनके आसपास यदि संगीत है, प्रकृति का साथ है, साहित्य है, कला है तो ऐसे बच्चों के लिए करियर की दिशा कैसी होगी यह तो नहीं कहा जा सकता परंतु वे बेहतर इंसान बनने के साथ परिवार, समाज और देश के लिए समर्पित होंगे, इस बात की संभावना ज्यादा है।“

 

वर्कशॉप के अंत में, गौरव ने बच्चों के मनोविज्ञान पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि चार अलग-अलग तरह के व्यक्तित्व होते हैं और बच्चों के स्वभाव के हिसाब से रणनीति बनाना चाहिए।

 

सत्व टाइनी एक्सप्लोरर्स प्रेप स्कूल इंदौर में एक अग्रणी प्री-स्कूल है जो बच्चों को एक सुरक्षित और पोषित वातावरण में सीखने और बढ़ने का अवसर प्रदान करता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.