सामान्य प्रशासन ‎विभाग ने मांगी खाली पदों की जानकारी

Updated on 10-09-2021 10:02 PM
भोपाल । प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों और कलेक्टरों से रिक्त पदों की जानकारी जल्द देने को कहा है। इसमें बैकलॉग के पद भी शामिल हैं।  रिक्त पदों को भरने के लिए राज्य सरकार जल्द ही प्रक्रिया प्रारंभ करने जा रही है।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अगले सप्ताह भर्ती की स्थिति को लेकर समीक्षा भी करेंगे। मालूम हो, प्रदेश सरकार ने हाल ही में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण के आदेश जारी किए हैं। यह व्यवस्था भी इसी तारतम्य में की जा रही है। प्रदेश में काफी समय से भर्ती नहीं होने की वजह से करीब एक लाख पद रिक्त हैं। इनमें सर्वाधिक पद शिक्षा, गृह, राजस्व विभाग में खाली हैं। इसके कारण कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। विभागों में आउटसोर्स के माध्यम से जैसे-तैसे व्यवस्था बनाई जा रही है। वहीं, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। युवा रोजगार की मांग को लेकर आंदोलन भी कर रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री ने स्वीकृत पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए थे पर पिछड़ा वर्ग के आरक्षण का पेच फंस गया। इसके कारण भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हो रही थी। सामान्य प्रशासन विभाग ने महाधिवक्ता से आरक्षण की स्थिति को लेकर अभिमत मांगा था। दरअसल, सरकार ने नौकरियों में पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण 14 से बढ़ाकर 27 प्रतिशत कर दिया था, जिसे उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई थी। महाधिवक्ता पुरुषेन्द्र कौरव ने लंबित याचिकाओं से जुड़े मामलों को छोड़कर किसी में भी 27 प्रतिशत आरक्षण देने पर रोक नहीं होने का अभिमत दिया। इसके आधार पर मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए थे। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके मद्देनजर सभी विभाग और कलेक्टरों से रिक्त पदों की जानकारी मांगी है। इसमें बैकलॉग के पदों की स्थिति बताने के लिए भी कहा गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री जल्द ही रिक्त पदों पर भर्ती की तैयारियों को लेकर समीक्षा करेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.