31 दिसम्बर 2022 तक की अनाधिकृत कालोनियों का सर्वेक्षण जल्द करवायें

Updated on 01-06-2023 05:51 PM

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि 31 दिसम्बर 2022 तक की अनाधिकृत कॉलोनियों का सर्वेक्षण जल्द करवायें। साथ ही 31 दिसम्बर 2016 तक की अनाधिकृत कॉलोनियों के नियमितिकरण की कार्यवाही आगामी 30 जून तक पूरी करें। नियमों में जरूरी परिवर्तन शीघ्र करें। मंत्री श्री सिंह ने यह निर्देश मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शहरी क्षेत्रों के लिये की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा के दौरान दिए।

50 हजार हाथ ठेला खरीदने दी जाएगी राशि

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री सिंह ने कहा कि इस वर्ष 50 हजार हितग्राहियों को हाथ ठेला खरीदने के लिये 5-5 हजार रूपये की अनुदान राशि दी जाएगी। पथ विक्रेता और हाथ ठेले वालों से वार्षिक शुल्क लेने का आदेश तुरंत जारी करें। किसी भी हालत में इनसे रोज वसूली नहीं होना चाहिए। पथ विक्रेताओं का पंजीयन नि:शुल्क कराएँ।

कायाकल्प अभियान में 10 जून तक वर्क ऑर्डर नहीं होने पर निरस्त होंगे कार्य

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि कायाकल्प अभियान में स्वीकृत कार्य समय-सीमा में पूरा करवाएँ। जिन नगरीय निकायों में 10 जून तक वर्क ऑर्डर जारी नहीं हों, वहाँ के कार्यों की स्वीकृति निरस्त करें। साथ ही इन कार्यों की राशि अन्य जिलों को हस्तांतरित करें। श्री सिंह ने कहा कि अभियान के दूसरे चरण की प्रक्रिया भी जल्द शुरू करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं का क्रियान्वयन समय-सीमा में किया जाये।

नवीन ई-नगरपालिका पोर्टल सभी 413 निकायों में लागू होगा

श्री सिंह ने कहा कि नवीन ई-नगरपालिका पोर्टल सभी 413 नगरीय निकायों में लागू करें। इससे एकरूपता रहेगी। उन्होंने कहा कि दीनदयाल रसोई योजना का संचालन नगरीय निकाय करें। टीडीआर पॉलिसी में संशोधन का प्रस्ताव जल्द भेजने के निर्देश दिए।

प्रमुख नगरीय विकास एवं आवास श्री नीरज मण्डलोई, आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री भरत यादव, अपर आयुक्त डॉ. सतेन्द्र सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.