लालबाग पैलेस में आयोजित ‘घूमर’ गरबा महोत्सव संपन्न

Updated on 11-10-2024 05:52 PM

इंदौर: लालबाग पैलेस में आयोजित आठ दिवसीय ‘घूमर’ गरबा महोत्सव का समापन धूमधाम से हुआ। सौगात मिश्रा, अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा, इंदौर महानगर और उनकी टीम द्वारा आयोजित इस महोत्सव ने हजारों भक्तों को इस कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर दिया।

आठ रातों तक चलने वाले इस महोत्सव में पारंपरिक गरबा पर ही सारा ध्यान रखा गया, अन्य मिलती जुलती संस्कृतियों को साथ लेकर फ्यूज़न गरबा/ डांस और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए, जिनके माध्यम से दर्शक लगातार इस गरबा आयोजन से जुड़े रहे।

घूमर गरबा के आयोजक सौगात मिश्रा ने कहा –“यह घूमर गरबा का ग्यारहवाँ वर्ष है, इसके पहले हम सुदामा नगर में इसी गरबा का आयोजन इस से कुछ छोटे स्तर पर करते थे, परंतु हमें हर बार गरबा करने वाले प्रतिभागियों और दर्शकों की ओर से मांग आती रहती थी कि इसे बड़ा, विशाल स्वरूप दिया जाए। हमें इस बात की बेहद खुशी है कि मां दुर्गा के आशीर्वाद से हमारे प्रेरणास्त्रोत श्री कैलाश विजयवर्गीय, संरक्षक श्री पुष्यमित्र भार्गव जी, मार्गदर्शन मंत्री श्री तुलसी सिलावट जी, लोकप्रिय सांसद श्री शंकर लालवानी जी, विधायक श्री मधु वर्मा जी, विधायक मालिनी गौड़ जी, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे जी और संयोजक आलोक दुबे जी के सहयोग से हम इंदौर के साथ साथ आसपास के क्षेत्रों से हजारों लोगों को इस कार्यक्रम की ओर आकर्षित कर पाए।

श्री मिश्रा ने आगे कहा – “गरबा, डांडिया और हिंदू पौराणिक कथाओं पर आधारित थीमैटिक एक्ट्स जैसे ‘महाभारत’ ‘कालबेलिया’ डांस और ‘गरबा फ्यूज़न’ जैसे विशेष  सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने महोत्सव को और अधिक आकर्षक बनाया। हमें विश्वास है कि इस महोत्सव ने समाज की भावना को मज़बूत किया और लोगों को नवरात्रि का त्योहार मनाने के लिए एक साथ लाया।

श्री मिश्रा ने प्रतिभागियों और समर्थकों का आभार व्यक्त किया और दोहराया कि ‘घूमर’ गरबा महोत्सव इंदौर में एक बहुप्रतीक्षित आयोजन बन गया है, जो सभी वर्गों के लोगों को आकर्षित करता है। इस साल के महोत्सव की सफलता ने भविष्य के आयोजनों के लिए एक उच्च मानक स्थापित किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.