लालबाग में ‘घूमर’ गरबा महोत्सव की शानदार शुरुआत

Updated on 04-10-2024 10:31 AM

इंदौर: इंदौर के प्रतिष्ठित लालबाग में सौगात मिश्रा के नेतृत्व में नौ दिवसीय ‘घूमर’ गरबा महोत्सव की शानदार शुरुआत हुई। यह महोत्सव शहर के सबसे बड़े और भव्य गरबा आयोजनों में से एक होने का वादा करता है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा, इंदौर महानगर के अध्यक्ष और घूमर गरबा महोत्सव के आयोजक श्री सौगात मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम के संरक्षक लोकप्रिय महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं संयोजक आलोक दुबे के मार्गदर्शन में शाम से शुरू हुए इस महोत्सव में हर रात शाम 8 बजे से रात 11:45 बजे तक विभिन्न प्रकार के गरबे आयोजित किए जाएंगे। गरबा घुमर, कठपुतली नृत्य, गणेश वंदना, महाभारत, कालबेलिया, कलर डांस रंग लो, गरबा फ्यूजन, वंदेमातरम् और विष्णुदेवी एक्ट जैसे नृत्यों से माहौल को और भी जीवंत बनाया जाएगा। प्रसिद्ध कोरियोग्राफर तरुण शर्मा ने इस महोत्सव के लिए विशेष रूप से कोरियोग्राफी की है।

नवरात्रि के पहले दिन दोपहर साढ़े चार बजे घूमर गरबा पांडाल में पूरे विधि विधान के साथ कलश स्थापित कर मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना (घटस्थापना) की गई, जिसमें बड़ी संख्या में गरबा प्रतिभागियों और घूमर परिवार के सदस्यों ने भाग लिया।

इस महोत्सव में प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क है। गरबा पांडाल के बाहर विभिन्न प्रकार के व्यंजन उपलब्ध होंगे। लालबाग के शुरुआती हिस्से में पर्याप्त पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। सभी प्रतिभागी पारंपरिक परिधानों में गरबा का आनंद ले सकते हैं।

श्री सौगात मिश्रा ने सभी इंदौर वासियों को इस महोत्सव में शामिल होने का न्योता दिया है। उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि हर कोई इस नौ दिवसीय उत्सव का हिस्सा बने और गरबा की धुन पर थिरकें।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.