युवती से होटल में दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल

Updated on 14-10-2023 01:35 PM
भोपाल। बैरसिया थाना पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर उसके परिचित के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। वह कई दिनों से वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर युवती से ज्यादती कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज करने के बाद आरोपित युवक की तलाश शुरू कर दी है।

शादी का झांसा देकर बढ़ाई थीं नजदीकियां

बैरसिया थाना पुलिस ने बताया कि इलाके के एक गांव में रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई है। उसमें उसने बताया कि उसी के गांव में रहने वाले नीतेश दांगी से उसका परिचय हुआ था। बाद में उनके बीच बात होने लगी। नीतेश ने शादी करने का भरोसा देकर उसके साथ नजदीकियां बढ़ा ली थी। एक दिन वह घुमाने के बहाने युवती को भोपाल लेकर आया था। यहां नादरा बस स्टैंड के पास एक होटल में उसने युवती से दुष्कर्म कर दिया। उसने इसका वीडियो भी बना लिया था। बाद में वह घटना का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती का लगातार शारीरक शोषण करने लगा। आखिरकार उसकी हरकतों से परेशान होकर युवती ने घटना के बारे में स्वजन को बता दिया। साथ ही स्वजन के साथ पुलिस थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.