छात्राएं बोलीं- हमारा सपना आइपीएस बनना, कलेक्टर ने कहा- प्रयास जारी रखना

Updated on 13-07-2023 12:11 PM
भोपाल । जिले के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति सुधारने और पढ़ाई का स्तर बेहतर बनाए रखने के लिए निरंतर कलेक्टर आशीष सिंह औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इसी के तहत बुधवार को कलेक्टर ने सीएम राइज कमला नेहरू स्कूल और शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने छात्राओं से बातचीत करते हुए पढ़ाई के बारे में पूछा और चर्चा की। इस पर कुछ छात्राओं ने कहा कि उनका सपना है कि वह भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) की अधिकारी बनें। इस पर कलेक्टर ने उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि प्रयास जारी रखना। इसके साथ ही स्कूल की अन्य व्यवस्थाएं का जायजा भी लिया।

567 छात्राएं थी उपस्थित, अनुपस्थित नहीं मिले शिक्षक

कलेक्टर आशीष सिंह ने बुधवार को दोपहर तीन बजे सीएम राइज कमला नेहरू कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टीटीनगर का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ जिला शिक्षा अधिकारी अंजनी कुमार त्रिपाठी भी मौजूद थे। इस दौरान कक्षाएं लग रहीं थी। कलेक्टर एक कक्षा में पहुंचे और छात्राओं से विद्यालय के हालात के बारे में पूछा। उन्होंने छात्राओं को प्रोत्साहित भी किया। विद्यालय में छात्राओं की कुल संख्या 872 दर्ज है। जिनमें से 567 छात्राएं उपस्थित थीं। वहीं कोई भी शिक्षक अनुपस्थित नहीं मिला। इस दौरान विद्यालय की प्राचार्य संगीता सक्सेना ने विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यों का परिचय भी दिया।

स्मार्ट कक्षाओं के प्रति बच्चों में दिखा उत्साह

जिला शिक्षा अधिकारी अंजनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में छात्रों के लिए स्मार्ट कक्षाएं शुरू की गई है। कलेक्टर आशीष सिंह दसवीं की स्मार्ट कक्षा में पहुंचे और विद्यार्थियों से चर्चा की तो उनमें उत्साह देखने को मिला। यहां कलेक्टर ने खुद थ्रीडी उपकरण लगाकर देखा। जो उनको भी बेहद अच्छा लगा। साथ ही बच्चों के उत्साह को देखते हुए स्मार्ट कक्षा को लेकर कहा कि आगे भी इस तरह की कक्षाएं शुरू कराई जाएंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.